विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहचान लीजिए, पेड़ चढ़ी ये हैं झारखंड की MGNREGA Commissioner, अब निगरानी की भूमिका में

By MritunjayEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 07:34 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 07:40 AM (IST)

Rajeshwari B भारतीय प्रशासनिक सेवा की तेज तर्रार महिला अधिकारी हैं। रामगढ़ और दुमका जिले में बताैर उपायुक्त कार्य करने ...और पढ़ें

झारखंड की मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ( साैजन्य इंटरनेट मीडिया)।
झारखंड की मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ( साैजन्य इंटरनेट मीडिया)।

राजीव, दुमका। दुमका की निर्वतमान उपायुक्त राजेश्वरी बी ने 10 जुलाई को अपने टि्वटर पर अपनी तीन तस्वीरों को अपलोड किया है। वे इन तस्वीरों में नदी के किनारे एक वृक्ष पर बैठी दिख रही हैं। राजेश्वरी ने इस तस्वीर को अपलोड करते हुए लिखा है मोंक आइिंग अराउंड..। आगे लिखा है पोजर ऑन ए ट्री। ट्राइ दिस ड्यूरिंग एन आउटिंग वन डे। एंज्वायड विइंग ए किड एगेन। फिर हैश टैग करते हुए लिखा है नेचर ग्रीन।

राजेश्वरी बी के इस तस्वीर व कोट पर अब तक 2055 लाइक्स मिले हैं और 71 रि-टि्विट्स है। राजेश्वरी बी के इन तस्वीरों कामेंट्स भी खूब मिले हैं। इससे इतर इन तस्वीरों की चर्चा सोशल मीडिया से बाहर भी खूब हो रही है। जिसमें इसके मतलब उनके तबादले को लेकर निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोंक आइिंग अराउंड के भी कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

इससे ठीक पहले राजेश्वरी बी की नौ जुलाई को रांची में बतौर मनरेगा आयुक्त के पद पर ज्वाइन करने की तस्वीरें अपलोड की गई है। ये तस्वीरें मनरेगा झारखंड के टि्वटर हैंडल से अपलोड की गई हैं और लिखा गया है कि राज्य की पहली महिला मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने संभाला काम, कहा-मनरेगा योजना बल्कि रोजगार का साधन।हैश टैग करते हुए लिखा गया है कि मनरेगा आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी जिस पर 672 लाइक्स मिले हैं। राजेश्वरी बी झारखंड के रामगढ़ और दुमका जैसे जिलों में उपायुक्त की कुर्सी को संभाल चुकी हैं। रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। अब मनरेगा आयुक्त बनी हैं। झारखंड में मनरेगा की कहानी किसी से छिपी नहीं है। जहां हाथ डालिए वहीं पर झोल-झाल। राजेश्वरी बी ने आयुक्त की कुर्सी संभालते ही साफ कर दिया है कि यह रोजगार का साधन है। जाहिर अब राजेश्वरी निगरानी की भूमिका में आ चुकी हैं। मनरेगा में घपले-घोटालों पर उनकी नजर रहेगी।