विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद में MPL कर्मी की मौत के बाद हंगामा, कंपनी के मेन गेट पर शव रखकर प्रदर्शन; मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

By Sanjaynirsa Kumar SinghEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 30 Aug 2023 03:03 PM (IST)

धनबाद के निरसा में एमपीएल के अधीन इंडवैल कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

मृतक के शव को एमपीएल के मेन गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मृतक के शव को एमपीएल के मेन गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

निरसा (धनबाद): धनबाद के निरसा में एमपीएल के अधीन इंडवैल कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विजय किस्कू( 35 वर्ष) जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती था।

वहीं, विजय की मौत के बाद परिजन मुआवजे और नियोजन की मांग को लेकर एमपीएम कंपनी के मेन गेट पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कंपनी के मेन गेट पर शव रखकर प्रदर्शन  

बुधवार से ग्रामीण एवं परिजन झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले कंपनी के मेन गेट पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एमपीएल की कोयला एवं छाई ट्रांसपोर्टिंग को रोक रखी है।

सिर्फ एमपीएल के अधिकारियों को लाने एवं ले जाने वाले बस को ही अंदर प्रवेश करने दे रहे हैं। ग्रामीणों का नेतृत्व जेबीकेएसएस महेश मोदी कर रहे हैं।

आंदलनकारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

काम करते वक्त बिगड़ी तबीयत  

इस मामले में मृतक की पत्नी मंगली किस्कू का कहना है कि कंपनी में काम के दौरान ही विजय की तबीयत खराब हुई थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी।

पत्नी ने कहा कि बीते चार दिनों से विजय का इलाज धनबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। मेरे पति घर के एकमात्र कमाने सदस्य थे। उनकी मौत के बाद चार बच्चों का भरण-पोषण कौन करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल है।

मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी 

वहीं, जेबीकेएसएस महेश मोदी ने मामले में कहा कि मृतक विजय एवार्डी था। उसकी जमीन एमपीएल प्लांट के निर्माण में अधिग्रहित की गई थी।

हम लोगों की मांग है कि एमपीएल प्रबंधन मृतक के परिजन को नियोजन एवं मुआवजा का भुगतान करे। जब तक मृतक के स्वजन को नियोजन नहीं मिलता हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।