Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण में लखनऊ का छात्र गिरफ्तार

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 01:34 PM (IST)

    धनबाद पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने वाले अर्पित शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी का रहने वाला है और उसने चिरकुंडा की एक किशोरी को भी फंसाया था। अर्पित पहले भी कई लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है। वह नशीली दवाएं देकर लड़कियों से संबंध बनाता था और पुलिस से बचने के लिए कई शहरों में भागा।

    Hero Image
    इंस्टाग्राम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण में लखनऊ का छात्र गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, चिरकुंडा (धनबाद)। इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने का आरोपित 19 वर्षीय अर्पित शर्मा को झारखंड के चौपारण से धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्पित यूपी के लखनऊ के आलमबाग का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने चिरकुंडा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को भी बरामद कर लिया है, जिसे अर्पित ने बरगलाकर प्रेमजाल में फंसाया था। लड़की सात जून को अपना घर छोड़कर उसके साथ चली गई थी। आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया। लड़की का न्यायालय में पुलिस ने बयान कराया है।

    आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण कर चुका है। जानकारी के अनुसार, अर्पित लखनऊ के न्यू पब्लिक स्कूल पवनपुरी से 12वीं की परीक्षा पास की है। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था। उनको अपनी मीठी-मीठी बातों से प्रेमजाल में फंसाता था।

    कुमारधुबी कोलियरी की नाबालिक लड़की को भी उसने फंसा लिया था। लड़की को ले जाने के लिए सात जून को ट्रेन से कुमारधुबी आया। उसे धनबाद से हावड़ा व फिर वाराणसी ले गया। वहां मंदिर भी गया। फिर एक होटल में काम किया, उसमें ही मिले कमरे में लड़की को लेकर रहा। लड़की के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, मगर उसने विरोध कर दिया। तब नशीली दवा खिलाकर उससे तीन दिन संबंध बनाए। इस बीच वह बीमार हो गई।

    होटल में कम पैसा मिलने के चलते वहां से सिहोर मध्यप्रदेश चला गया। वहां पहले भी कई लड़कियों को लेकर जा चुका है। सिहोर में रहने के दौरान पता चला कि पुलिस उसे खोज रही। तब लड़की को लेकर गुवाहाटी गया।

    वहां से लखनऊ आ गया। पैसे की तंगी होने पर अपना मोबाइल भी बेच दिया। वहां से फिर सिहोर चल गया और चाय बेचने लगा। इस बीच एक पुराना मोबाइल खरीद लिया। तभी पता चला कि फिर से पुलिस सक्रिय है तो झारखंड के चौपारण आ गया।