विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanbad Gas Leak Alert: जहरीली गैस से खतरे में राजपूत बस्ती के लोगों की जान, इलाका खाली करने का BCCL का फरमान

By Balwant Kumar Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 03 Dec 2025 06:49 PM (IST)

Dhanbad Gas Leak Alert: धनबाद के राजपूत बस्ती में गैस रिसाव की चेतावनी के बाद बीसीसीएल ने बस्ती खाली करने ...और पढ़ें

HighLights

  1. झरिया फायर एरिया के तहत केंदुआडीह में गैस रिसाव

  2. राजपूत बस्ती के लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में जाने की सलाह

  3. जहरीली गैस से लोगों की जान को गंभीर खतरा

जागरण संवाददाता, धनबाद। ‍BCCL Gas Leak Alert:भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत राजपूत बस्ती में जहरीली गैस का रिसाव के बाद इलाके में दहशत का आलम है। घटना में एक  बच्चे की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग गैस से प्रभावित है। 

Dhanbad Gas Leak-Rajput Basti

घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन भी हरकत में आ गया है। केंदुआडीह कोलियरी प्रबंधन ने आवश्यक नोटिस जारी कर लोगों के इलाके को खाली करने की अपील की है। इलाके में जगह-जगह नोटिस चस्पा किया गया है।

नोटिस के अनुसार, मस्जिद के पास स्थित कई घरों में जहरीली गैस रिसने की पुष्टि हुई है, जिससे लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रबंधन ने बताया कि जहरीली गैस के संपर्क में आने से जीवन को गंभीर हानि हो सकती है।

स्थिति को देखते हुए BCCL ने सभी बस्तीवासियों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो और सुधारात्मक कार्यों एवं गैस रोकथाम के उपायों में बाधा न आए।

यह भी पढ़ें- Dhanbad Gas Leak: धनबाद के 5 इलाकों में गैस रिसाव, एक महिला की मौत, 2 दर्जन बीमार; 1 हजार लोगों पर असर

कोलियरी प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, जिससे राहत और मरम्मत कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।