Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद का कोरोना डेथ रेसियो चिंताजनक, सूबे के औसत से भी ज्यादा; अब तक 28 की गई जान

Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 से ज्यादा हो गई है। धनबाद का मृत्यु दर 1.40 है। यह झारखंड राज्य के औसत 1.18 से ज्यादा है।

By MritunjayEdited By: Updated: Wed, 19 Aug 2020 09:07 AM (IST)
Hero Image
Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद का कोरोना डेथ रेसियो चिंताजनक, सूबे के औसत से भी ज्यादा; अब तक 28 की गई जान

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद में कोरोना का डेथ रेसियो चिंताजनक है। यहां झारखंड राज्य औसत से भी ज्यादा संख्या में कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। अब तक दो हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 28 से ज्यादा हो गई है। इसके हिसाब से धनबाद का मृत्यु दर 1.40 है। यह झारखंड राज्य के औसत से ज्यादा है। राज्य में मृत्यु दर का औसत 1.18 है।

धनबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ मौत के भी आंकड़े हर रोज  बढ़ रहे हैं। सोमवार देर रात पांच शवों का अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से कराया गया। इन सभी शवों को बलियापुर के अमझर में अंतिम संस्कार किया गया। देर रात जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। 

पहले परिजन को हैंड ओवर किया गया शव

कागजी प्रक्रिया के तहत सबसे पहले परिजनों को शव हैंडोवर किया गया। इसके बाद सबको प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। कुछ परिजन भी अंतिम संस्कार के स्थल तक गए। प्रशासन ने इसके लिए अलग से व्यवस्था की थी। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें नवाडीह के भाजपा नेता सहित अन्य शव शामिल थे।

अंतिम संस्कार के लिए बनाई गई 5 टीम

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को का अंतिम संस्कार के लिए सफाई कर्मचारियों की पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीम के सदस्यों को सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। इस टीम के सदस्य अस्पताल के संक्रमित शव उठाने से लेकर अंतिम संस्कार तक में सेवा प्रदान कर रहे हैं। यह सभी दिहाड़ी वेतन पर काम कर रहे हैं।