Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Toppers 2022: दसवीं की सेकेंड स्‍टेट टॉपर बोली- नमाज को बनाया मेडिटेशन, धार्मिक किताबें भी पढ़ती थी

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 08:51 AM (IST)

    CBSE Class 12th Result 2022 Updates पढ़ाई को कभी तनाव के तौर पर नहीं लिया। रात रात भर जाग कर पढ़ना मानसिक और शारीरिक थकान लेना कभी सीखा ही नहीं। उतनी ...और पढ़ें

    Hero Image
    CBSE Class 10th Result 2022: शाहीन इन दिनों दिल्ली में है और वहां नीट की तैयारी कर रही है।

    CBSE Class 10th Result 2022: धनबाद [तापस बनर्जी]: पढ़ाई को कभी तनाव के तौर पर नहीं लिया। रात रात भर जाग कर पढ़ना, मानसिक और शारीरिक थकान लेना कभी सीखा ही नहीं। पढ़ाई को घंटों में तय भी नहीं किया। उतनी ही देर पढ़ा, जितनी देर में मन में थकावट न आए और चीजें समझ में आ जाएं। जब कभी पढ़ाई के बाद मानसिक तनाव जैसा महसूस हुआ तो धार्मिक किताबें पढ़ ली। कभी नमाज अदा कर लिया, जिससे एक तरह से मेडिटेशन हो गया और तनाव से राहत मिल गई। यह कहना है गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा सीबीएसई 10वीं की सेकेंड स्टेट टापर और जिला टापर शाहीन परवीन का। शाहीन इन दिनों दिल्ली में है और वहां नीट की तैयारी कर रही है। बचपन से ही उसने डाॅक्टर बनने का ख्वाब देखा था। अब अपने बचपन के ख्वाब को हकीकत में बदलने की जी तोड़ कोशिश कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया से बना ली दूरी, बातें उतनी; जितनी जरूरी

    मौजूदा युवा पीढ़ी अपना ज्यादा वक्त मोबाइल पर बिताती है। झरिया के ऊपरकुल्ही की रहने वाली शाहीन ऐसी नहीं है। उसका कहना है कि बातें उतनी ही होनी चाहिए, जितनी जरूरी है। उसने कभी खुद को मोबाइल एडिक्ट नहीं बनाया। इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाए रखा। स्कूल फ्रेंड या रिश्तेदारों से मोबाइल पर सिर्फ उतनी ही बातें की, जितनी जरूरी थी। अब भी खाली वक्त मोबाइल के बजाय धार्मिक किताबों के साथ गुजारती हैं।

    यह भी पढ़ें: CBSE 10th Toppers 2022: दसवीं के झारखंड टॉपर के पास नहीं है मोबाइल, वार्डन ही कभी-कभी कराती बात

    पिता व्यापारी, मां घरेलू महिला

    शाहीन के पिता मोहम्मद सलीमुद्दीन व्यापारी हैं। मां घरेलू महिला हैं। दो भाई और दो बहनों में शाहीन सबसे बड़ी है। उसका बचपन झरिया में गुजरा है। अब कॅरियर संवारने के लिए दिल्ली में रह रही हैं।

    साइंस-मैथ्‍स का लिया था ट्यूशन, संस्कृत में 99 अंक

    साइंस, इंग्लिश, गणित जैसे विषयों में शाहीन ने रिकार्ड तोड़ अंक हासिल किए ही हैं, संस्कृत में उसने 99 अंक हासिल कर चौंका दिया। उसने बताया कि झरिया में रहने के दौरान साइंस और मैथ्‍स का ट्यूशन लिया था। दूसरे विषयों की तैयारी घर पर ही की है। उसकी सफलता का श्रेय उसके माता-पिता को है।

    शाहीन को मिले विषयवार अंक

    साइंस - 100

    इंग्लिश - 100

    गणित - 99

    संस्कृत - 99

    सोशल साइंस - 99

    कड़ी मेहनत और इच्‍छाशक्ति हो तो फिर पूरी कायनात आपकी

    शाहीन परवीन कहती है कि सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए। फिर तो पूरी कायनात आपके साथ होगी। उसने कहा कि पढ़ाई को तनाव के रूप में न लें, बल्कि उसे एन्जाॅय करें। रटने के बजाय समझ लें तो बाकी चीजें आसान हो जाएंगी।