CBSE 10th Toppers 2022: दसवीं के झारखंड टॉपर के पास नहीं है मोबाइल, वार्डन ही कभी-कभी कराती बात
CBSE Class 12th Result 2022 Updates रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर से दसवीं की परीक्षा में अथर्व सिंह झारखंड टाॅपर बना है। अथर्व कक्षा षष्ठम से आरके मि ...और पढ़ें

CBSE Class 10th Result 2022 जागरण संवाददाता, देवघर: रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर से पढ़ाई करने वाला अथर्व सिंह दसवीं की परीक्षा में झारखंड टाॅपर बना है। अथर्व कक्षा षष्ठम से आरके मिशन स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को जब परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो स्वजन खुशी से फूले नहीं समाए। छात्र की मां ने दोपहर में बताया कि उसे अभी तक परिणाम की सूचना नहीं मिली है। वह दिल्ली में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। उसे आइआइटी में अपना कॅरियर तलाशना है।
छात्र के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बीएसएफ के सेकंड इन कमांडर हैं। उनसे जब मोबाइल पर बात की गई तो वह थोड़े व्यस्त थे। बताया कि अभी वह ड्यूटी पर हैं। तब उनकी मां पूजा कुमारी के मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्हें जब बताया गया कि उनके बेटे का बहुत शानदार परिणाम आया है तो वह खुशी से झूम उठीं। कहा कि जागरण के माध्यम से ही पता चला कि बेटे ने झारखंड में टाॅप किया है।
अथर्व की मां पेशे से सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कम उम्र में ही समझदार हो गया था। घर में पढ़ाई कराने के बाद सीधा कक्षा द्वितीय में डीएवी डेहरी ऑन सोन में उन्होंने उसका नामांकन करा दिया। कहा कि बचपन से ही वह काफी तेज है। कक्षा छह में आरके मिशन में उसने प्रवेश परीक्षा दी और पास हो गया। बताया कि विद्यापीठ में भी वह टाॅपर की सूची में आता रहा। पूजा ने बताया कि फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ डेहरी ऑन सोन में रहती हैं। पति सीमा पर बीएसएफ के सेकंड इन कमांडर हैं। अभी वह ग्वालियर में पदस्थपित हैं। मां ने कहा कि बेटे से बहुत कम बात होती है। कहा कि उसे बार-बार बात कर परेशान नहीं करती हूं। वह आइआइटी में जाने के लिए दिल्ली में तैयारी कर रहा है। पूजा ने बताया कि बेटे के पास मोबाइल फोन तक नहीं है। कहा कि वार्डन ही कभी-कभी बेटे से बात कराती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।