विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद-चंडीगढ़ की दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू, गरीब रथ में चुकाना होगा कम किराया

Published: Fri, 11 Apr 2025 02:05 PM (IST)

धनबाद से चंडीगढ़ के लिए एसी स्पेशल (Dhanbad Chandigarh AC Special) और गरीब रथ स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू ...और पढ़ें

धनबाद-चंडीगढ़ की दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू, गरीब रथ में चुकाना होगा कम किराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धनबाद-चंडीगढ़ की दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू, गरीब रथ में चुकाना होगा कम किराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गरीब रथ स्पेशल से 1285 में दिल्ली व 1410 रुपये रुपये में पहुंच सकेंगे चंडीगढ़
  2. नेताजी एक्सप्रेस से दिल्ली का किराया 1490 तो चंडीगढ़ पहुंचने के 1665 रुपये

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से चंडीगढ़ के लिए शनिवार से चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही 15 अप्रैल से चलने वाली धनबाद-चंडीगढ़ गरीब रथ स्पेशल में भी टिकट बुक होने लगे हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार, रेलवे के आरक्षण केंद्र या आनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।

शनिवार से चलने वाली एसी स्पेशल का किराया हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस की तुलना में अधिक चुकाना होगा। गरीब रथ स्पेशल के यात्रियों की जेब को थोड़ी राहत मिलेगी।

नेताजी एक्सप्रेस की थर्ड एसी की तुलना में गरीब रथ का किराया कम चुकाना होगा। नेताजी एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट है। धनबाद से चलने वाली एसी स्पेशल और गरीब रथ दोनों में आसानी से सीटें बुक कर सकते हैं।

धनबाद से चंडीगढ़

  • गरीब रथ स्पेशल का थर्ड एसी का किराया - 1410 रुपये
  • नेताजी एक्सप्रेस का थर्ड एसी का किराया - 1665 रुपये
  • एसी स्पेशल का थर्ड एसी का किराया - 1985 रुपये

धनबाद से दिल्ली

  • गरीब रथ स्पेशल का थर्ड एसी का किराया - 1285 रुपये
  • नेताजी एक्सप्रेस का थर्ड एसी किराया - 1490 रुपये
  • एसी स्पेशल का थर्ड एसी का किराया - 1810 रुपये

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी तक

धनबाद होकर रांची से पटना होकर गोरखपुर तक जानेवाली ट्रेन गंतव्य तक नहीं जाएगी। गोरखपुर कैंट से कुसम्ही के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के कारण रेलसेवा प्रभावित रहेगी।

इस कारण शुक्रवार को चलने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के बदले भटनी तक जाएगी। वापसी में 12 अप्रैल को चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस गेरखपुर के बदले भटनी से चलेगी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद को मिला 2 नई ट्रेनों का तोहफा, चंडीगढ़ के लिए चलेगी डायरेक्ट ट्रेन; गरीब रथ को भी हरी झंडी

ये भी पढ़ें- धनबाद होकर नहीं चलेगी हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, अचानक बदला रूट; स्वर्णरेखा पर भी आया अपडेट