Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिनोद बाबू के नाम पर हो बोकारो हवाई अड्डा का नामकरण

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 08:09 PM (IST)

    भाजपा-आजसू के सांसदों ने बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया को ज्ञापन देकर बोकारो में निर्मित हवाई अड्डे का नाम झारखंड आंदोलन के मूर्धन्य नेता व झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो के नाम पर बिनोद बिहारी महतो हवाई अड्डा बोकारो करने की मांग की है।

    Hero Image
    बिनोद बाबू के नाम पर हो बोकारो हवाई अड्डा का नामकरण

    धनबाद : भाजपा-आजसू के सांसदों ने बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया को ज्ञापन देकर बोकारो में निर्मित हवाई अड्डे का नाम झारखंड आंदोलन के मूर्धन्य नेता व झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो के नाम पर बिनोद बिहारी महतो हवाई अड्डा बोकारो करने की मांग की है। मंत्री को यह ज्ञापन गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो एवं पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने संयुक्त रूप से दिया है। यह जानकारी आजसू के केंद्रीय महासचिव एवं जिला सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री को दिए ज्ञापन में सांसदों ने बताया है कि बिनोद बिहारी महतो सांसद एवं विधायक रह चुके थे। झारखंड आंदोलन के वह महानायक थे। उनका निधन 18 दिसंबर 1991 को सांसद रहते दिल्ली में हो गया था। दूसरे दिन 19 दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज से बोकारो हवाई अड्डा लाया गया था। लाखों लोगों ने वहां उनका अंतिम दर्शन किया था। इस कारण बोकारो हवाई अड्डा से झारखंड के लोगों का आत्मीय व भावनात्मक संबंध है। अब बोकारो हवाई अड्डा का निर्माण पूरा हो गया है। सरकार इसका शीघ्र उदघाटन करने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि इस हवाई अड्डे का नामकरण बिनोद बाबू के नाम पर किया जाए। विदित हो कि बिनोद बाबू के नाम पर धनबाद में विश्वविद्यालय है। आजसू महासचिव संतोष महतो ने बताया कि बिनोद बाबू के नाम पर बोकारो हवाई अड्डा का नाम होना ही चाहिए। बिनोद बाबू झारखंडियों के दिलों में बसते हैं।