Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Lathi Charge: नप गए लाठीमार एसडीएम सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार तिवारी धनबाद के नए अनुमंडल पदाधिकारी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM (IST)

    Dhanbad Lathi Charge इंटर की छात्राओं पर लाठी चार्ज करने वाले धनबाद के एसडीएम सुरेंद्र कुमार पर झारखंड सरकार ने कार्रवाई की है। उन्हें एसडीएम के पद से हटा दिया गया है। सुरेंद्र कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी ने आंदोलन छेड़ रखा था।

    Hero Image
    इंटर की छात्राओं पर लाठी चलाते धनबाद के एसडीएम सुरेंद्र कुमार ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। इंटर की छात्राओं पर लाठी चार्ज करने वाले धनबाद के एसडीएम सुरेंद्र कुमार नप गए हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एसडीएम के पद से हटा दिया है। उन्हें सचिवालय में भेज दिया गया है। 6 अगस्त को धनबाद समाहरणालय में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में उन्होंने बगैर चेतावनी के इंटर की छात्राओं पर लाठी चार्ज किया था। छात्राएं मंत्री से मिलने के लिए समाहरणालय में पहुंचीं थीं। इस दाैरान एसडीएम ने लाठी चार्ज किया। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया। कार्रवाई के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन छेड़ रखा था। सुरेंद्र कुमार को सचिवालय में पर्यटन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेम कुमार तिवारी होंगे धनबाद के नए एसडीएम

    राज्य सरकार ने सुरेंद्र कुमार को हटाकर प्रेम कुमार तिवारी को धनबाद का एसडीएम बनाया है। तिवारी पहले भी धनबाद में रह चुके हैं। वे गोविंदपुर अंचल में सीओ के पद पर सेवा दे चुके हैं। तिवारी फिलहाल गेल गैस में प्रतिनियुक्ति पर थे। 

    सुरेंद्र कुमार पर वसूली के भी गंभीर आरोप

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर का परीक्षा परिणाम जारी किया था। इसमें कई छात्राओं को फेल कर दिया गया है। कोरोना के कारण आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया गया। छात्राओं का कहना था कि परीक्षा नहीं ली गई है। उनके साथ अन्याय हुआ है। वे फिर से परिणाम जारी करने की मांग कर रही थीं। इसी दाैरान एसडीएम ने लाठी चार्ज किया। इसके बाद विवादों में आ गए। वे पहले से भी विवादों में रहे हैं। उनपर वसूली के गंभीर आरोप है। राज्य सरकार ने जांच भी कराई थी। तत्कालीन उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने तत्कालीन एडीएम चंदन कुमार को जांच का जिम्मा साैंपा था।   

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारी इधर से उधर

    कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने एक दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

    • राजकुमार गुप्ता - संयुक्त सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
    • दिलेश्वर महतो - संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग
    • राज महेश्वरम - एसडीओ गढ़वा
    • पूनम कुजूर - एसडीओ, बरही
    • प्रेम कुमार तिवारी - एसडीओ, धनबाद
    • राम नारायण सिंह - एसडीओ, रंका, गढ़वा
    • चंद्रजीत सिंह - कार्मिक में योगदान देंगे
    • राकेश रंजन उरांव - सहायक निदेशक, रामदयाल मुंडा शोध संस्थान
    • जिआउल अंसारी - अवर सचिव, कार्मिक विभाग
    • अनिल कुमार यादव - अवर सचिव, वित्त विभाग
    • सुरेंद्र कुमार - अवर सचिव, पर्यटन विभाग
    • राजेश कुमार लिंडा - अवर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग
    • दिव्यांशु बने हस्तकरघा निदेशक