विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, वायरलेस सेवा के 23 पुलिसकर्मियों का तबादला; तत्काल योगदान का आदेश

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

झारखंड पुलिस वायरलेस सेवा से जुड़े 23 साक्षर पुलिसकर्मियों का राज्य स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। इनमें वे कर्मी शामिल हैं जो लंबे समय से धनबाद में पदस्थापित थे और अब उन्हें अन्य जिलों में भेजा गया है।

धनबाद के 23 साक्षर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

धनबाद के 23 साक्षर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. धनबाद के 23 साक्षर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ।

  2. पुलिस वायरलेस मुख्यालय, झारखंड ने आदेश जारी किया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड पुलिस वायरलेस सेवा से जुड़े साक्षर पुलिसकर्मियों का राज्य स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। इनमें वे कर्मी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जिले या स्थान पर पदस्थापित थे। धनबाद जिले के 23 पुलिसकर्मियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। पुलिस वायरलेस मुख्यालय, झारखंड ने सभी को तत्काल नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है।

स्थानांतरित कर्मियों में तोपचांची थाना के विशाल कुमार तिवारी, लोयाबाद के निर्मल कुमार महतो, कतरास के राजा कुमार, एचएफ-वीएचएफ धनबाद के सौरभ कुमार, रवि कुमार, बबलू कुमार रवानी, अमृत हेम्ब्रम और नंदकिशोर साव शामिल हैं।

इनके अलावा बरवाअड्डा के महेश प्रसाद महतो, सिंदरी के बागेश्वर बाउरी, धनसार के अमीन किस्कू, पाथरडीह के अशोक कुमार हांसदा, महुदा के बैद्यनाथ रजवार और पूर्वी टुंडी के शंकर मोदी का भी स्थानांतरण हुआ है।

नगर थाना की पिंकी महतो और नीलम कुमारी, केंदुआडीह की अशांका कुमारी, महिला थाना की चांदनी कुमारी, सरायढेला की प्रीति कुमारी, निरसा की आशा कुमारी, बैंक मोड़ की सुमनी कुमारी तथा सीसीटीएनएस धनबाद के सद्दाम अंसारी और प्रीति कुमारी भी इस सूची में हैं। सभी को रांची, लातेहार, खूंटी, आइआइ कंट्रोल, चाइल्ड थाना समेत अन्य स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। 

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद से आसनसोल के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, भागा-आद्रा मेमू 29 तक रद; कई ट्रेनें प्रभावित

यह भी पढ़ें- धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस में शराब तस्करी, फ्लाइट की तर्ज पर कोच अटेंडेंट परोस रहा था शराब; बेडरोल में छुपाकर रखता था

यह भी पढ़ें- विदेशी इम्प्लांट्स पर रोक: SNMMCH धनबाद में अब 'मेड इन इंडिया' उपकरणों से होगा मरीजों का इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।