Deoghar Bengaluru Flight: देवघर से बेंगलुरु के लिए अब हर रोज उड़ान भरेगी फ्लाइट, पढ़ें टाइमिंग सहित हर एक डिटेल
Deoghar to Bangalore Flight देवघर से बेंगलुरु के लिए अब हर रोज एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यह फैसला लिया है। इंडिगो के इस फैसले से बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। साथ ही इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित अन्य पेशेवर युवाओं को इससे काफी राहत मिलने वाली है।
आरसी सिन्हा, देवघर। Jharkhand Bangalore Flight देवघर से अब हर रोज बेंगलुरु की फ्लाइट (Deoghar to Bangalore Flight) उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला किया है।
इससे सावन में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को खासी सहूलियत होगी। अभी रांची से प्रतिदिन बेंगलुरु के लिए तीन फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से आने वाले समय में प्रतिदिन आठ से दस विमान उड़ान भरने लगेंगी। देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों से देवघर का सीधा जुड़ाव एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा।
हर दिन बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट
वर्तमान में देवघर से दिल्ली (Deoghar to Delhi Flight) और कोलकाता (Deoghar to Kolkata Flight) के लिए प्रत्येक दिन विमान सेवा उपलब्ध है।
देवघर-बेंगलुरु विमान सेवा (Deoghar-Bengaluru flight) बीते एक जून से सप्ताह में तीन दिन की व्यवस्था के साथ शुरू हुई थी।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने अब प्रत्येक दिन सेवा परिचालन का निर्णय किया है।
दरअसल, इंडिगो को एक दिन पहले पांच अतिरिक्त 320 और 321 एयर बस मिले हैं। ऐसे में इंडिगो ने देवघर-बेंगलुरु विमान सेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन करने की घोषणा की है। एक दिन पहले ही इंडिगो के सीइओ देवघर आए थे।
ढाई घंटे में देवघर से बेंगलुरु की यात्रा
अभी इंडिगो की 186 सीटों वाली बेंगलुरु फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को देवघर से उड़ान भर रही थी। बेंगलुरु से सुबह 10:20 बजे टेकऑफ करती है और देवघर में 12:40 बजे लैंड करती है।
वापसी में देवघर एयरपोर्ट से यह विमान दोपहर 1: 15 बजे टेकऑफ और 3:45 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करता है। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग और लो विजिबिलिटी में भी अबाधित सेवा बहाल कर दी गई है।
इंजीनियरिंग-मेडिकल पेशा वाले युवा व अन्य प्रोफेशनल बेंगलुरु की रोज फ्लाइट शुरू किए जाने से खासे खुश हैं। बेंगलुरु से दक्षिण भारत के अन्य शहरों के लिए भी इन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा बेंगलुरु में उपलब्ध है।
इन पर्यटकों को होगी सुविधा
मालद्वीप, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जाने वाले पर्यटकों को भी इससे आसानी होगी। इससे पहले विदेश जाने के लिए देवघर से दिल्ली जाना पड़ता था। बेंगलुरु जाने के लिए कोलकाता यात्रा की लाचारी भी खत्म हो गई है।
वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए हर दिन दो एयर एशिया और एक इंडिगो समेत तीन फ्लाइट है। इंडिगो रांची से बेंगलुरु की दूसरी फ्लाइट भी शुरू करने की तैयारी में है। जो शाम में उड़ान भरेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।