Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कोरोना काल में परिषद ने किए कई कार्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 31 Mar 2021 10:53 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देवघर भारत विकास परिषद देवघर शाखा की वार्षिक आमसभा एवं सत्र 2021-22 क

    Hero Image
    कोरोना काल में परिषद ने किए कई कार्य

    जागरण संवाददाता, देवघर : भारत विकास परिषद देवघर शाखा की वार्षिक आमसभा एवं सत्र 2021-22 की नई कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को हो गया। दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ। पहले सत्र में वार्षिक आमसभा तथा दूसरे सत्र में प्रांतीय पर्यवेक्षक दीपक रुईया की वर्चुअल उपस्थिति में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम सत्र की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष ई. प्रकाश चन्द्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य संतोष शर्मा, निवर्तमान सचिव अभय कुमार तथा कोषाध्यक्ष विपिन मिश्र ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया। अध्यक्ष ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत किया और एक वर्ष की कुछ विशिष्ट उपलब्धियों को बताया। सचिव ने पिछले दो कार्यकाल के कार्यों का विस्तार से प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि परिषद ने इस अवधि में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का सफल प्रांतीय आयोजन अपनी मेजबानी में कराया। जिसमें प्रांत की 13 शाखाओं ने भाग लिया। इन दो वर्षों में दोनों बार भारत को जानो तथा राष्ट्रीय समूह गान एवं राष्ट्रीय चेतना के एकल गीत प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रान्तीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक इसकी पहुंच रही। इसके अलावा कोरोना काल में भी परिषद ने समाज सेवा में आगे बढ़कर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष ने दो वर्षों का आय-व्यय प्रस्तुत किया।

    दोबारा अध्यक्ष चुने गए ई. प्रकाश : आमसभा ने सर्वसम्मति से एक बार फिर ई. प्रकाश चन्द्र सिंह को अध्यक्ष जबकि डॉ. राजेश राज को सचिव एवं प्रीति कुमारी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया। निवर्तमान सचिव अभय कुमार, कोषाध्यक्ष विपिन मिश्र, वरिष्ठ सदस्य संतोष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रो. अरविन्द झा, पूर्व उपाध्यक्ष रूपा केशरी, संतोष झा आदि ने तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आसन ग्रहण कराया तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने सदन की सहमति से कार्यकारिणी के अन्य अधिकारियों का मनोनयन किया। जिसमें संरक्षक सुनीता सिंह, डॉ. सुनील सिन्हा एवं अरुण गुटगुटिया। उपाध्यक्ष (संपर्क) आलोक मल्लिक, उपाध्यक्ष (कार्यक्रम) डॉ. नीतू, संयोजक (संस्कार) प्रो. अरविन्द झा, संयोजक (सेवा) श्यामा पद भुंइया, संयोजक (महिला सहभागिता) कंचन मूर्ति साह, संगठन सचिव प्रो. परिमल सिंह एवं प्रशांत कुमार सिन्हा, सह सचिव डॉ. रुपाली चौधरी, उत्तम कुमार एवं प्रिन्स सिघल।

    कार्यक्रम में परिषद के दो दिवंगत सदस्यों स्व. केशव राम आनंद एवं कमल चन्द्र सरकार तथा अध्यक्ष प्रकाश बाबू के पिता स्व. त्रिवेणी प्रसाद सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीतू ने किया।