Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar: देवघर से पटना का सफर हुआ आसान, आज से एक घंटे में पहुंचाएगी फ्लाइट; रांची के लिए भी विमान सेवा शुरू

    By Ravish SinhaEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 10:55 AM (IST)

    Deoghar देवघर से पटना और रांची के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। रविवार से पटना के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए 76 सीट वाला एटीआर यानि छोटा जहाज चलेगा।

    Hero Image
    देवघर से पटना की फ्लाइट आज से शुरू

    देवघर, जागरण संवाददाता। रविवार को देवघर एयरपोर्ट से पटना की पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो सप्ताह में चार दिन चलेगी। इसके अलावा, सोमवार से रांची की फ्लाइट शुरू होगी, जो सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

    अब देवघर से बिहार, झारखंड और बंगाल की राजधानी का सीधा आवागमन हवाई सेवा से हो रहा है। वहीं, कोलकाता के लिए पहले से हर दिन फ्लाइट चल रही है। जिसे पैसेंजर भी मिल रहा है।

    भारत सरकार नागरिक विमानन विभाग की उड़ान योजना का मकसद छोटे शहर को हवाई सेवा से बड़े शहरों को जोड़ने की है। इस योजना से देवघर में तीन बड़े शहर अब जुड़ रहे हैं। देवघर से कोलकाता की फ्लाइट जुलाई से चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ महीने में बिहार और झारखंड की राजधानी से देवघर जुड़ गया। देवघर एक तीर्थस्थल है। हवाई सेवा से इस शहर के जुड़ जाने से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।

    एक घंटे में पटना और रांची का सफर

    देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए 76 सीट वाला एटीआर यानि छोटा जहाज चलेगा। एक घंटा में पटना और रांची की यात्रा पूरी की जा सकेगी।

    इंडिगो ने जब शेड्यूल जारी किया तो किराया 2200 रुपया रखा गया। अभी पटना का किराया 2900 रुपया है। चूंकि पैसेंजर की भीड़ होने पर किराये में बदलाव होता है। बदलता रहता है। रांची का 2500 रुपया है।

    देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा ने बताया कि देवघर से पटना की फ्लाइट रविवार को शुरू हो रही है। रांची के लिए सोमवार से शुरू होगी। बता दें कि देवघर से दिल्ली की प्रतिदिन 180 सीटर कामर्शियल फ्लाइट चल रही है।

    इस दिन मिलेगी पटना से देवघर और रांची की विमान सेवा

    देवघर से पटना की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पटना से देवघर के लिए भी इसी तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार की सेवा होगी।

    देवघर से रांची की फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी। रांची से देवघर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवा में रहेगी।

    देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट 11:15 बजे रवाना होगी, जो पटना 12:15 बजे पहुंचेगी। वहीं, पटना से 12:35 बजे फ्लाइट रवाना होगी, देवघर 13:35 पर पहुंचेगी। रांची से फ्लाइट 15:25 रवाना होकर देवघर 16:25 पर पहुंचेगी। इसके अलावा, देवघर से 16:45 फ्लाइट चलकर रांची 17:40 पहुंचेगी।