Deoghar News: देवघर एयरपोर्ट पर खुलेगा FTO, किसे मिलेगा फायदा? पढ़िए पूरी जानकारी यहां
Deoghar News देवघर एयरपोर्ट पर जल्द ही फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (FTO) खोला जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने लोकसभा में की। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने चार साल पहले उठाए मामले को स्मरण कराते हुए सदन में सवाल उठाया था। एफटीओ खुलने से पायलट प्रशिक्षण का रास्ता खुलेगा और रोजगार के खासा अवसर पैदा होंगे।

जागरण संवाददाता, देवघर। Deoghar News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने लोकसभा में गुरूवार को घोषणा किया कि देवघर एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन खुलेगा। दरअसल सांसद डा. निशिकांत दुबे ने चार साल पहले उठाए मामले को स्मरण कराते हुए सदन में सवाल उठाया कि एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस मुनाफे में चल रही है।
देश में अलग अलग कंपनियां 1700 एयरक्राफ्ट लाने वाली है। इसी क्रम में याद दिलाया कि चार साल पहले केंद्रीय मंत्री ने देवघर एयरपोर्ट पर एफटीओ ( फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन ) खाेलने की घोषणा किया था। उस दिशा में सरकार कब तक कार्य करेगी।
और भी शहरों में खुलेंगे एफटीओ
देवघर में कब तक एफटीओ खुलेगा। सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने अपने जवाब में सदन में कहा कि देवघर में जल्द ही एफटीओ खोला जाएगा। मंत्रालय कई शहरों में एफटीओ खोलने की योजना पर काम कर रहा है। उसी तर्ज पर देवघर में भी खोला जाएगा। एयरक्राफ्ट के सवाल पर भी अपनी बातों को रखा।
रोजगार के अवसर पैदा होंगे
बताया जाता है कि एफटीओ ( फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन ) खुलने से पायलट प्रशिक्षण का रास्ता खुलेगा। देवघर एक बड़ा एयरपोर्ट हो रहा है। आने वाले समय में दुमका और बोकारो से सेवा आरंभ होगी।
पड़ोसी जिला भागलपुर से छोटे जहाज के उड़ान भरने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कुशल पायलटों की जरूरतें पूरी होगी। अधिक से अधिक संख्या में पायलटों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। रोजगार का सृजन होगा।
विमानन उद्योग में होने वाले फायदा की संभावनाओं को भी नहीं टाला जा सकता है। जानकारों का कहना है कि एफटीओ के खुलने से एयरलाइंस, एयरपोर्ट आपरेटर और पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें
Deoghar Airport: देवघर से पटना और रांची की फ्लाइट बंद, Delhi Flight को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।