Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर एयरपोर्ट से गुवाहाटी-हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें जल्द, मुंबई के लिए होगी रोजाना फ्लाइट की सुविधा

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 07:36 PM (IST)

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी। देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट भी शुरू होगी और मुंबई के लिए फ्लाइट प्रतिदिन उपलब्ध होगी। 15 दिसंबर से देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट फिर शुरू होगी। वर्तमान में दिल्ली बेंगलुरू और मुंबई के लिए 180-183 सीटर जहाज उड़ान भर रहे हैं।

    Hero Image
    देवघर से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शीघ्र। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार को कहा कि जल्द ही देवघर से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी।

    इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट भी शुरू होगी। मुंबई के लिए अभी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट की सुविधा है जिसे प्रतिदिन किया जाएगा।

    सांसद ने कहा कि 15 दिसंबर से देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट फिर से शुरू हो जाएगी। जानकारी हो कि सावन से ठीक पहले दिल्ली की शाम वाली दूसरी फ्लाइट की सेवा को स्थगित कर दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि देवघर से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु की प्रतिदिन की फ्लाइट इंडिगो की है। आने वाले समय में भी इंडिगो की ही सेवा अन्य स्थानों के लिए होगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए 180 से 183 सीटर जहाज उड़ान भर रहा है।

    रांची-पटना विमान ने एक घंटे 35 मिनट विलंब से भरी उड़ान

    वहीं, दूसरी ओर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को रांची-पटना विमान (6ई 925) ने एक घंटे 35 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1200) ने एक घंटे 25 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 398) ने एक घंटे 24 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 2708) ने एक घंटे 17 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1117) ने एक घंटे आठ मिनट, रांची-कोलकाता विमान (6ई 6893) ने 56 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 5062) ने 50 मिनट, रांची-चेन्नई विमान (6ई 209) ने 40 मिनट व रांची-मुंबई विमान (आइएक्स 1238) ने 23 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

    इधर, कोलकाता-रांची विमान (6ई 6152) एक घंटे 21 मिनट, दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1199) एक घंटे, बेंगलुरु-रांची विमान (आइएक्स 2709) 48 मिनट, दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1116) 44 मिनट, पटना-रांची विमान (6ई 6902) 31 मिनट, चेन्नई-रांची विमान (6ई 6113) 27 मिनट व दिल्ली-रांची विमान (6ई 5066) 26 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।