Deoghar Delhi Flight: आप कर लीजिए छुट्टी का प्लान, अब केवल 4199 रुपये में देवघर से दिल्ली की फ्लाइट
देवघर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस एक विशेष ऑफर लेकर आई है जिसमें किराए में भारी छूट दी जा रही है। अब आप केवल 4199 रुपये में दिल्ली की उड़ान भर सकते हैं। यह ऑफर 20 मई से शाम की फ्लाइट पर लागू है और जल्द ही सुबह की फ्लाइट पर भी उपलब्ध होगा।

आरसी सिन्हा, देवघर। गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने कहीं निकलने का मूड है तो प्लान कर लीजिए। इंडिगो एयरलाइंस विशेष ऑफर लाया है। देवघर से दिल्ली जाने की टिकट में तकरीबन डेढ़ हजार की विशेष छूट दी गई है। यह विशेष ऑफर 20 मई की शाम वाली फ्लाइट से ही बहाल कर दिया गया है। जल्द ही यह विशेष छूट सुबह वाली फ्लाइट से सफर करने में भी मिलने लगेगा।
इंडिगो प्रबंधन के सेल्स डिपार्टमेंट सूत्रों के मुताबिक, सुबह वाली फ्लाइट में 25 मई से यह ऑफर शुरू हो जाएगा। इंडिगो की यह पहल देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दिल्ली के यात्री विमान के लिए की गई है। यह किराया फिलहाल पटना से दिल्ली की टिकट से बहुत कम है।
इतना ही नहीं, एक महीने से शुरू हुए शाम वाली यात्री फ्लाइट के दिन से ही देवघर-दिल्ली के बीच का किराया कम हो गया है। पहले यह किराया दस से 12 हजार तक होता था।
अभी केवल 4199 रुपये में देवघर से दिल्ली की यात्रा हो सकेगा। इससे पहले 5700 रुपये के आसपास देवघर से दिल्ली का किराया था। इंडिगो सेल्स प्रबंधन सूत्रों के मुताबिक, 20 मई से शाम वाली और 25 मई से सुबह वाली देवघर-दिल्ली फ्लाइट में भी यह ऑफर बहाल हो जाएगा। ऐसे में अभी से ही बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।
आध्यात्म के साथ पर्यटन
देवघर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री को मिल रही इस विशेष सुविधा का लाभ उन लोगों काे मिलेगा जो देवघर आकर द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा करना चाहते हैं।
उनकी यात्रा आर्थिक रूप से आसान हो गयी है। देश-दुनियां से यहां आने वाले यात्री को दिल्ली से आने में मूल किराया मिलेगा, लेकिन देवघर से वापसी में उनको इंडिगो लाभ दे रहा है।
दूसरा लाभ उनको मिलेगा जो दिल्ली से आगे की यात्रा कर पर्यटक स्थल जाना चाहते हैं। अभी तो ग्रीष्मकालीन अवकाश है। नीट और इंजीनियरिंग की परीक्षा देकर बच्चे घर पर आराम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 20 जुलाई 2022 को देवघर-दिल्ली के बीच 186 सीटर यात्री विमान की सेवा शुरू हुई थी। 16 अप्रैल 2025 से देवघर से दिल्ली की दूसरी विमान सेवा शाम के शेडयूल में शुरू की गई। शाम वाली फ्लाइट का शेडयूल लोगों को इतना पसंद आया कि लोड बहुत अच्छा जा रहा था। औसतन 90 फीसद फूल लोड जा रहा था। अभी दस मई से लोड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।