Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबूलाल मरांडी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- हाथ में संविधान लेने से...

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 12:43 PM (IST)

    भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्हो ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर कसा तंज (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, देवघर। भारत के संविधान के बदौलत विश्व में सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत वर्ष है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के उस संविधान का 75 साल हो गया है। संविधान का रक्षक कौन ? यह बड़ा सवाल जनता के सामने उठाया गया है। आजाद भारत के बाद 106 बार संविधान का संशोधन हुआ और उसमें केवल आठ संशोधन वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशहित में बीजेपी ने किया संविधान संशोधन : बाबूलाल मरांडी

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले अभियान चलाना शुरू किया कि मोदी सरकार संविधान विरोधी है। अब भाजपा भारत वर्ष में यह अभियान चला रही है कि कांग्रेस ने बार-बार अपने हित के लिए संविधान में संशोधन किया। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संशोधन किया वह देशहित में किया।

    कांग्रेस अतीत की वस्तु

    भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत चल रही यात्रा में गुरूवार को देवघर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस आज अतीत की वस्तु हो गई है।

    बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसने अपना परिणाम देख लिया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर नेहरू परिवार ने अपने नाम भारत रत्न कर लिया। उनको कभी भी संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर याद नहीं आए।

    हाथ में संविधान लेकर घूमने वाला सच्चा संविधान प्रेमी नहीं

    इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाथ में संविधान लेकर घूमने वाला सच्चा प्रेमी नहीं होता। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कर दिखाया, जो कार्य करना कभी कांग्रेस के जेहन में भी नहीं आया। कांग्रेस जिस तरह से आज कर रही है, कभी-कभी लगता है कि वह पागल हो गई है।

    कार्यकर्ताओं से बाबूलाल ने अपील किया कि वह संविधान के प्रति कांग्रेस की सच्चाई और भाजपा का प्रेम और जमीनी कार्य से आमजन को अवगत कराएं।

    बताएं कि भाजपा देश में एक कानून की हितैषी है। भाजपा केवल लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संशोधन करती है।

    • देवघर प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल नफरत का पैगाम फैला रही है।
    • पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
    • जनसंघ काल के विधायक रहे बालेश्वर दास ने कहा कि झारखंड में वह चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं हारे हैं। बाबूलाल के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे, वक्त आएगा।

    निवर्तमान विधायक नारायण दास ने कहा कि संविधान और संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के बारे में कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उसने केवल छलने का काम किया है। डा आंबेडकर को चुनाव जीतने नहीं दिया और सदन में कभी बैठने का अवसर नहीं दिया।

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ.आंबेडकर के लिए स्मारक बनवाए। सदन में उनके तैलीय चित्र लगवाए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह खुद संविधान पढ़ें और आमजन को उससे अवगत कराएं। क्योंकि कांग्रेस भ्रम का भंवर फैला रही है।

    कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।

    इस दौरान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, संजीव जजवाड़े, दिवाकर गुप्ता, दिलीप सिंह, प्रो राजीव रंजन सिंह, संजय यादव, पप्पू यादव और अन्य प्रमुख रूप से थे। संचालन संतोष उपाध्याय ने किया।

    ये भी पढ़ें

    Ranchi News: सरना पूजा स्थल को लेकर बढ़े विवाद में मंत्री चमरा लिंडा की एंट्री, कहा- छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

    Jharkhand Teacher News: 29 हजार शिक्षकों को मिलेगा टैब, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला