विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bomb Recovered: पुलिस ने उग्रवादी के मंसूबे पर फेरा पानी, सर्च ऑपरेशन टीम ने 11 ID बम किए बरामद

Published: Fri, 03 May 2024 05:58 PM (IST)

चतरा जिला पुलिस और सीआरपीएफ 190वीं बटालियन ने उग्रवादियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए 11 आईडी बम बरामद किए ...और पढ़ें

पुलिस ने 11 ID बम किए बरामद
पुलिस ने 11 ID बम किए बरामद

संवाद सूत्र, कुंदा (चतरा)। 11 ID Bomb Recovered: चतरा जिला पुलिस और सीआरपीएफ 190वीं बटालियन ने उग्रवादियों के उस मंसूबे पर पानी फेर दिया, जिसके तहत पुलिस बल को क्षति पहुंचना था।

पुलिस ने 11 आईडी बम बरामद किया है। आईडी बमों की बरामदगी जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुशमाहा जंगल से हुई है।

एक किलो है हर बम का वजन

बरामद प्रत्येक बम का वजन एक-एक किलो बताया गया है। बम विरोधक दस्ता ने उसे जंगल में ही विनष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उग्रवादी संगठन लोक सभा चुनाव पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बम लगा रखा था।

लेकिन समय रहते इसकी भनक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय और सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार को मिल गई। अधिकारी द्वय ने सर्च आपरेशन के लिए टीम का गठन किया। जिसका नेतृत्व प्रतापपुर स्थित सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट मनीष कुमार कर रहे थे।

जवानों ने पूरी सावधानी के साथ किया बमों को किया नष्ट

जवानों ने पूरी सावधानी के साथ प्लांट किए गए सभी बमों का उद्धेदन किया और मौके पर ही विनष्ट कर दिया। सहायक कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व कमांडेंट को मिली गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है।

पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादियों की गतिविधि पिछले कई महीनों से शिथिल पड़ी हुई थी। परंतु चुनाव को देखते हुए वे अपनी उपस्थिति का आभास कराने के लिए इस प्रकार का षड़यंत्र रच रहे हैं। उग्रवादियों की मंसा किसी भी परिस्थिति में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढें-

Ranchi में भयावह सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्‍कर

Jharkhand Crime News: 25 हजार घूस लेते धरा गया ईसीएल अभिकर्ता, सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार