विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाली कुर्सियां और छिपाकर रखी लाठियां, श्रम मंत्री के प्रोग्राम में RJD की गुटबाजी; 2 मिनट में निकल गए संजय

Published: Mon, 17 Feb 2025 09:38 AM (GMT+05:30)

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में राजद की गुटबाजी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां ...और पढ़ें

श्रम मंत्री के स्वागत समारोह में दिखी राजद की गुटबाजी
श्रम मंत्री के स्वागत समारोह में दिखी राजद की गुटबाजी

HighLights

  1. श्रम मंत्री के कार्यक्रम में दिखी राजद की गुटबाजी
  2. प्रोग्राम में खाली नजर आईं आधे से ज्यादा कुर्सियां
  3. 2-3 मिनट में भी श्रम मंत्री ने खत्म किया भाषण

संवाद सूत्र, चतरा। चतरा में राजद के भीतर सबकुछ सही नहीं चल रहा। शनिवार को यहां पार्टी के एक गुट की ओर से आयोजित श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का दूसरे गुट ने बहिष्कार कर दिया। नतीजा कार्यक्रम में अपेक्षा से काफी कम संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आयोजक बना रहे बहाना

कार्यक्रम को लेकर पार्टी की भद पिट गई। उधर, आयोजक बहाना बना रहे हैं। वह कह रहे हैं कि संगठन में भाजपा व आरएसएस के कुछ लोग अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं, इस कारण ऐसे लोगों ने कार्यक्रम में बाधा डाली।

आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य मंत्री का स्वागत सह अभिनंदन करना था। उस उद्देश्य में वे सफल रहे। सर्किट हाउस में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और सम्मानित भी किया गया।

दो गुटों में बंटा राजद

बता दें कि चतरा जिले में राजद अभी दो गुटो में बंट गया है। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता और प्रदेश महासचिव अरुण यादव के बीच आपस में जमकर गुटबाजी चल रही है।

शनिवार को प्रदेश महासचिव अरुण यादव के खेमे की ओर से चतरा महाविद्यालय स्थित हैलीपैड मैदान में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन गुटबाजी की वजह से भीड़ नहीं जुट सकी। कार्यक्रम थोड़ी ही देर में समाप्त हो गया।

सुबोध पासवान भी बने गुटबाजी की वजह

कार्यक्रम में गुटबाजी की वजह राजद नेता सुबोध पासवान भी बने। कुछ राजद कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सुबोध पासवान विधानसभा आम चुनाव में पार्टी छोड़कर एएमआइएम दल में शामिल होकर चुनाव लड़े थे।

चुनाव हारने के बाद दोबारा राजद में शामिल हो गए। ऐसे में सुबोध पासवान के मंच पर जाने से पार्टी की छवि धूमिल हो सकती थी।

श्रम मंत्री ने दिया केवल 2-3 मिनट का भाषण

एक गुट द्वारा उन्हें मंच पर जाने से रोक दिया गया। समारोह में भीड़ नही होने की वजह से मुख्य अतिथि श्रम मंत्री महज दो से तीन मिनट में अपना भाषण समेट कर चलते बने।

उन्होंने कहा कि चतरा में राजद दो गुटो में बट गया है। ऐसे में पार्टी की भलाई नही होगी। उन्होंने आपस में बैठकर मामले को सुलझाने की बात कही।

कार्यकर्ताों को करेंगे एकजुट: श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव

श्रम मंत्री ने कहा कि अगर उनकी आवश्यकता पड़ेगी तो वह खुद आएंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, प्रदेश महासचिव अरूण यादव, अतिक मंसूरी, राजद जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष मो. मुर्तजा आदि मौजूद थे।

छिपाकर रखी थी लाठियां

  • राजद के नागरिक अभिनंदन समारोह में कुछ लोगों ने लाठियां भी छिपाकर रखी थीं। समारोह के दौरान खून-खराबा होने की आशंका थी।
  • कहा जा रहा है कि एक गुट के कार्यकर्ताओं ने सुबोध पासवान को सर्किट हाउस के भीतर जाने नही दिया और खदेड़कर भगा दिया। उसके बाद सुबोध पासवान समारोह स्थल पर पहुंच गए।

श्रम मंत्री के आगमन के बाद सुबोध उनके पीछे मंच पर जाने लगे, तभी एक गुट के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में हंगामा करने लगे।

वरीय नेताओं की सुझबुझ की वजह से मामला शांत हुआ। उसके बाद समारोह के समापन की घोषणा कर दी गई।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में सेस की चोरी नहीं कर सकेंगे बिल्डर और ठेकेदार, हेमंत सरकार ने बना लिया है ये प्लान

'मुझे कुछ होता है तो प्रशासन जिम्मेदार,' जानें चतरा विधायक ने क्यों कह दी ये बात; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप