विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL अधिकारियों को देश के अन्य पीएसयू में निदेशक बनने का सुनहरा मौका, देखें कहां-कहां है वैकेंसी

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:31 PM (IST)

लोक उद्यम चयन समिति ने एनटीपीसी सहित कई प्रमुख पीएसयू में निदेशक और सीएमडी पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। सेल और अन्य पीएसयू के महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक, अधिशासी निदेशक स्तर के अधिकारी इन पदों के लिए आवेदन कर अपना वेतन और पद बढ़ा सकते हैं।

लोक उद्यम चयन समिति ने एनटीपीसी सहित कई कंपनी में जारी की वैकेंसी।

लोक उद्यम चयन समिति ने एनटीपीसी सहित कई कंपनी में जारी की वैकेंसी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल में काम करने वाले महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक, अधिशासी निदेशक एवं निदेशक प्रभारी स्तर के अधिकारियों को भारत सरकार के अधीन संचालित दूसरे अन्य सार्वजनिक लोक उपक्रम कंपनियों में निदेशक एवं सीएमडी का बनने का सुनहरा अवसर मिला है।

इस बाबत लोक उद्यम चयन समिति ने एनटीपीसी, साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड सहित एक दर्जन नामी गिरामी कंपनियों में डायरेक्टर फाइनेंस, डायरेक्टर टेक्निकल, डायरेक्टर कमर्शियल, डायरेक्टर आपरेशन तथा सीएमडी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए वैकेंसी जारी की है।

जहां महारत्न कंपनी सेल सहित अन्य पीएसयू कंपनी के जीएम, सीजीएम, ईडी आदि स्तर के अधिकारी आनलाइन आवेदन देकर इस पद के लिए अपनी दावेदारी को पेश कर सकते है। आवेदन जमा होने के बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा, जिसमें सफल अधिकारी सीजीएम व ईडी से सीधे डायरेक्टर व सीएमडी बन सकेंगे। इससे उनका वेतन और कद दोनों बढ़ जाएगा।

किस कंपनी में किस पद के लिए होगा चयन

भारत सरकार के सार्वजनिक लोक उपक्रम की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड में डायरेक्टर आपरेशन पद के लिए 14 दिसंबर 2026, टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड में डायरेक्टर टेक्निकल पद के लिए 11 दिसंबर 2026, राइट्स लिमिटेड में सीएमडी पद के लिए 11 दिसंबर 2026, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए 10 दिसंबर 2026, हाउसिंग एंड अर्बन कारपोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर सीएसआर, राष्ट्रीय केमिकल्स लिमिटेड में डायरेक्टर फाइनेंस के लिए 9 दिसंबर 2026, एनएलसी इंडिया लिमिटेड में डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए 9 दिसंबर 2026, साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड में डायरेक्टर टेक्निकल पद के लिए 9 दिसंबर 2026 तथा सोलर एनर्जी कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड में डायरेक्टर कमर्शियल पद के लिए 8 दिसंबर 2026 तक पद की अर्हता रखने वाले जीएम, सीजीएम एवं ईडी आवेदन देकर सीधे डायरेक्टर एवं चेयरमैन की कुर्सी हासिल कर सकते है।

यह भी पढ़ें- झारखंड का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनेगा बोकारो, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के लिए 740 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द

यह भी पढ़ें- SAIL कर्मियों को ऑनलाइन कोर्स पूरा करने पर मिलेंगे 2 दिन की विशेष छुट्टी, ‘वाव डे’ योजना के नियम

यह भी पढ़ें- SAIL के इंटरनल एग्जाम में गड़बड़ी, एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी प्रबंधन की रडार पर; जूनियर मैनेजर परीक्षा में कार्रवाई की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।