विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL कर्मियों को ऑनलाइन कोर्स पूरा करने पर मिलेंगे 2 दिन की विशेष छुट्टी, ‘वाव डे’ योजना के नियम

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:27 PM (IST)

सेल कर्मचारियों को 'कर्मवीर' पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करने पर दो दिन का 'वाव डे' विशेष अवकाश मिलेगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू की गई है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की बौद्धिक क्षमता और कंपनी की कार्यप्रणाली को विकसित करना है।

कर्मचारियों के कौशल विकास के साथ कंपनी की कार्यप्रणाली होगी और पारदर्शी।

कर्मचारियों के कौशल विकास के साथ कंपनी की कार्यप्रणाली होगी और पारदर्शी।

HighLights

  1. कर्मवीर पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करने पर अवकाश।

  2. दो दिन का 'वाव डे' विशेष अवकाश मिलेगा कर्मचारियों को।

  3. कर्मचारियों की क्षमता और कंपनी की कार्यप्रणाली होगी विकसित।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की ओर से लागू एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सेल कर्मियों को दो दिन का विशेष अवकाश मिलेगा, जिसे ‘वाव डे’ (WOW Day) के रूप में स्वीकृत किया जाएगा। इस संबंध में सेल प्रबंधन ने आदेश जारी कर योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी कर दिया है।

योजना का लाभ लेने के लिए संयंत्रकर्मियों को कर्मवीर पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर पाठ्यक्रम को पूरा करना होगा। यह प्रशिक्षण दो चरणों में निर्धारित किया गया है:

पहला चरण: 6 घंटे का पाठ्यक्रम पूरा करने पर 1 दिन का ‘वाव डे’ अवकाश मिलेगा।
दूसरा चरण: कुल 12 घंटे का पाठ्यक्रम पूरा करने पर 2 दिन का ‘वाव डे’ अवकाश दिया जाएगा।

सेलकर्मी यह विशेष अवकाश 31 मार्च 2027 तक ले सकेंगे। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश कर्मचारियों के नियमित अवकाश से अतिरिक्त होगा। सुविधा के लिए कर्मचारी इस पाठ्यक्रम को विभागीय कार्यालय के कंप्यूटर के साथ-साथ घर बैठे अपने स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से भी ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को पारंपरिक और नियम-आधारित कार्यशैली से आगे बढ़ाना है। इससे कर्मियों के दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान में निखार आएगा, जिससे वे अधिक रचनात्मक, तकनीकी रूप से सक्षम और पेशेवर बन सकेंगे। साथ ही, ‘कर्मयोगी’ की भावना के साथ काम करते हुए कंपनी की कार्यप्रणाली को और अधिक विकसित, प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- SAIL जूनियर मैनेजर में परीक्षा गड़बड़ी, एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी प्रबंधन की रडार पर; कड़ी कार्रवाई की तैयारी

यह भी पढ़ें- झारखंड का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनेगा बोकारो, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के लिए 740 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।