Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bokaro Accident: बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मालवाहक गाड़ी, दो की मौत; चार घायल

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 12:16 PM (IST)

    Bokaro Accident बोकारो में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से जा रही एक मालवाक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर ...और पढ़ें

    Bokaro Accident: बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मालवाहक गाड़ी

    बोकारो, जागरण संवादादाता। बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पिन्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड़ के पास हुई है। एक मालवाहक गाड़ी पुरुलिया से चास की आ रही थी। इसी दौरान बेड़ानी मोड़ के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।

    हादसे में पश्चिम बंगाल के छोटा चाचड़ा निवासी लक्ष्मीकांत बाउरी और दारू महतो की मौत हो गई। जबकि जयदेव बाउरी, सन्यासी बाउरी, सुधांशु दुआरी और नित्यानंद दुआरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं, दुर्घटना के बाद मौक पर चीखपुकार मच गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पिन्ड्राजोरा थाने की पुलिस को सूचना दिया।

    सभी को बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था। बेड़ानी मोड़ के पास वाहन असंतुलित हो गया और पलटकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    (मृतकों के साथी)

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें