विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर अवैध कब्जा, 45 से अधिक प्लाटों की सूची जारी; निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:41 AM (IST)

SAIL के बोकारो स्टील प्लांट ने बोकारो स्टील इंम्पलाइज को-आपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी पर आवंटित 90 एकड़ से 10.387 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। 

नए निर्माण रोकने और 45 से अधिक चिन्हित प्लाटों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश।

नए निर्माण रोकने और 45 से अधिक चिन्हित प्लाटों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश।

HighLights

  1. बीएसएल ने सोसाइटी पर 10.387 एकड़ अतिरिक्त जमीन कब्जे का आरोप लगाया।

  2. अतिक्रमित भूमि पर 45 से अधिक अवैध प्लाटों की सूची जारी की गई।

  3. बीएसएल ने अतिक्रमण हटाने, नए निर्माण रोकने का नोटिस जारी किया।

अनिल चंद्र, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। स्टील अथाॅरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने बोकारो स्टील इंम्पलाइज को-आपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड पर निर्धारित सीमा से 10.387 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

इस जमीन पर बनाए गए लगभग 45 से अधिक प्लाटों की सूची भी जारी की गई है। बीएसएल ने सोसाइटी को नोटिस जारी कर कथित अतिक्रमण हटाने, नए निर्माण पर रोक लगाने और जमीन की खरीद-बिक्री व हस्तांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है।

प्रबंधन ने जारी नोटिस के अनुसार कहा कि सोसाइटी को चार दिसंबर 1970 के लीज एग्रीमेंट के तहत आवासीय कालोनी विकसित करने के लिए बीएसएल ने 90 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। सोसाइटी का लीज तीन नवंबर 2028 तक वैध बताई गई है।

लेकिन बीएसएल की ओर से गठित समिति सर्वेक्षण में सोसाइटी के कब्जे में लगभग 10.387 एकड़ से अधिक जमीन पर पाई गई है। यानि निर्धारित आवंटन से 10.387 एकड़ अधिक जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है।

लगभग 45 से अधिक प्लाटों की सूची जारी

मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह कि बीएसएल ने कथित अतिरिक्त कब्जे वाली जमीन पर बनाए गए लगभग 45 से अधिक प्लाटों को चिन्हति किया गया है। जारी सूची में एक आंशिक रूप से प्रभावित कबिस्तान का उल्लेख भी जारी किया है।

जिसमें प्लाट नंबर - 74 ए, 80ए, 87ए, 88ए,99ए, 100ए, 168ए, 168बी,168सी,168डी,168ई, 168, 167, 169ए, 176ए, 177ए, 184ए, 185ए सहित लगभग से अधिक प्लाट का सूची जारी किया गया है। बीएसएल का दावा है कि इनमें से कुछ प्लाटों की बिक्री, हस्तांतरण अथवा अन्य प्रकार से लेन देन भी की गई है।

प्रबंधन ने कहा कि सोसाइटी को पहले भी कई बार नोटिस भेजकर आवंटित 90 एकड़ जमीन की सीमा के भीतर ही निर्माण और चारदीवारी रखने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में 20 जुलाई 2022, छह जून 2023 और दो सितुंबर 2023 के पत्रों का हवाला दिया है।

निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

बीएसएल प्रबंधन ने नोटिस में कहा कि आवंटित सीमा से बाहर की जमीन पर केवल प्लाट बनाने या निर्माण करने से सोसाइटी का कोई वैधानिक अधिकार अथवा स्वामित्व स्थापित नहीं हो सकता है।

प्रबंधन ने 14 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में लिखा है कि जिसमें लीज एग्रीमेंट के क्लाज -12 के तहत जमीन और भवनों के उपयोग तथा हस्तांतरण संबंधी शर्तों का हवाला दिया गया था।

नोटिस में सोसाइटी की कथित अवैध चारदीवारी और अन्य अतिक्रमण हटाने, अतिरिक्त जमीन पर किसी तरह का नया निर्माण तत्काल रोकने और प्लाटों के नए आवंटन, बिक्री, हस्तांतरण, अन्य लिखित करने पर रोक लगाने को कहा गया है। साथ ही प्रबंधन ने सोसाइटी से चिन्हित प्लांटों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

यह भी पढ़ें- अरबों की संपत्ति वाला एचईसी, तीन करोड़ का कर्ज चुकाने में विफल; क्यों डूब रही कंपनी, प्रबंधन ने कहां-कहां की लापरवाही?

यह भी पढ़ें- सीसीएल भी होगी सूचीबद्ध, शेयर बाजार में बढ़ेगी झारखंड के कोयला कंपनियों की धमक

यह भी पढ़ें- SAIL अधिकारियों को देश के अन्य पीएसयू में निदेशक बनने का सुनहरा मौका, देखें कहां-कहां है वैकेंसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।