Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, इनका काम जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 02:16 PM (IST)

    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी विनोद कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु के ₹22400 लौटाए। यह राशि उन्हें गौरी भवन में कमरों की जाँच के दौरान मिली थी। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने विनोद के इस कार्य की प्रशंसा की और इसे प्रेरणादायक बताया। बोर्ड यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    श्राइन बोर्ड कर्मी ने दिखाई ईमानदारी, ₹श्रद्धालु के 22,400 रुपये लौटाए (जागरण फोटो)

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी विनोद कुमार ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। मां वैष्णो देवी भवन के गौरी भवन में कमरों की नियमित जांच के दौरान उन्हें ₹22,400 की नकद राशि मिली, जो दर्शन हेतु आए एक श्रद्धालु की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद ने तत्परता से उस राशि को सुरक्षित रखा और संबंधित यात्री की पहचान कर पूरी ईमानदारी से वह राशि उसे वापस लौटा दी। यह सराहनीय कार्य न केवल विनोद कुमार के उच्च नैतिक मूल्यों को दर्शाता है, बल्कि श्राइन बोर्ड की सेवाभावना का भी प्रमाण है।

    बोर्ड के कर्मचारी हमेशा यात्रियों की सहायता और सुविधा सुनिश्चित करने में तत्पर रहते हैं। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने विनोद कुमार के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटड़ा द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को न केवल सुचारु और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था मिले, बल्कि किसी भी असुविधा की स्थिति में सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। इस प्रकार के कार्य यात्रियों के विश्वास को और मजबूत करते हैं और श्राइन बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।