विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mata Vaishno Devi Yatra को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, यात्रा मार्ग पर पहाड़ों से सटे सटी दुकानें बंद रखने के निर्देश

Published: Mon, 01 Sep 2025 06:07 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:08 PM (GMT+05:30)

जम्मू संभाग में खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए कटरा प्रशासन ने बाण गंगा मार्ग पर पहाड़ ...और पढ़ें

एसडीएम कटड़ा ने सुरक्षा ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं।
एसडीएम कटड़ा ने सुरक्षा ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं।

HighLights

  1. खराब मौसम के कारण कटरा में अलर्ट।
  2. बाण गंगा मार्ग पर दुकानें बंद।
  3. संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा ऑडिट।

संवाद सहयोगी, जागरण, कटड़ा। जम्मू संभाग में खराब हो रहे मौसम और भूस्खलन जैसी घटनाओं के मद्​देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल यात्रा को बंद रखा गया है। इसी के साथ एहतियात बरते हुए प्रशासन ने मौसम के पूरी तरह साफ हाेने तक बाण गंगा मार्ग पर पहाड़ से सटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के निर्देश भी दे दिए हैं।

आपको जानकारी हो कि अर्द्धकुंवारी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से 34 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी बारिश होने पर बाणगंगा क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग के साथ ही रियासी मार्ग पर भी भूस्खलन की घटनाएं घट रही हैं।

यह भी पढ़ें- अंबर से बरस रहा पानी, फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, छह दिन बाद भी कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं

अभी भी पत्थर गिरने की हो रही घटनाएं

प्रशासन ने एहतियात बरते हुए बाण गंगा मार्ग पर ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खराब मौसम में बंद रखने के निर्देश दिए हैं जो बिल्कुल पहाड़ी के कोने पर बने हुए हैं। पहाड़ी के इसी क्षेत्र के नीचे से लगातार कंकर पत्थर गिरने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। किसी भी तरह की जानमाल की हानि ना हो इसको लेकर एसडीएम कटड़ा पियूष दोत्रा ने यह कदम उठाया है।

श्रद्धालुओं को संवेदनशील इलाकों में न रूकने की हिदायत

उन्होंने गत रविवार को एशिया चौक से बालनी चेक पोस्ट तथा बालनी चेक पोस्ट से दर्शनी डियोडी बाण गंगा मार्ग तक जो व्यापारिक प्रतिष्ठान संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं, उन्हें फिलहाल बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में श्रद्धालुओं को रुकने की इजाजत न देने के लिए भी कहा है।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जारी किए गए हैं नोटिस

व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया कि ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शुरू करने से पहले पीडब्ल्यूडी विभाग से इजाजत लेनी पड़ेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह आदेश फिलहाल मौसम की बेरुखी को लेकर निकाला गया है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा उसके बाद इस आदेश पर दोबारा से पुनर्विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुपवाड़ा फिदायीन हमले में आतंकियों के मददगार एसएचओ को उम्र कैद, हमले में दो CRPF जवान भी हुए थे बलिदान

होटल व दुकानों की निशानदेही की गई है

वहीं एसडीएम द्वारा निकाले गए आदेश के उपरांत नगर पालिका कटड़ा ने बाण गंगा मार्ग पर ऐसे 15 के करीब होटल के साथ ही 60 से 70 के करीब दुकानों की निशानदेही की है जिन्हें पूरी तरह से खाली या फिर बंद रखने की जरूरत है। दूसरी और इस भूस्खलीत क्षेत्र पर प्रशासन बराबर नजर बनाए हुए हैं।

सरकारी कार्यालयों का होगा सेफ्टी ऑडिट

इस भूस्खलित क्षेत्र में पुलिस स्टेशन कटड़ा के साथ ही एसपी कटड़ा का निवास स्थान, नगर पालिका का देवी पार्क, कटड़ा का एकमात्र हायर सेकेंडरी स्कूल तथा एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा राजस्व विभाग कार्यालय आदि भी आता है। इस पर एसडीएम का कहना है कि इन सभी सरकारी कार्यालयों के सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू में अभी डर का माहौल, वर्षा ने बढ़ाई निक्की तवी क्षेत्र के लोगों की चिंताए, मिट्टी से लिपे पड़े हैं घर