Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटड़ा अमृतसर वंदे भारत ट्रेन के पहले ट्रिप में करीब 25 प्रतिशत यात्री हुए सवार, जानिए क्या होगा किराया, कैसी होंगी सुविधाएं

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 08:08 PM (IST)

    श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से पहली वंदे भारत रेल अमृतसर के लिए रवाना हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सेवा का उद्घाटन किया था। पहली यात्रा में कम भीड़ रही केवल 25% सीटें भरी थीं। चेयर कार का किराया 1005 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1890 रुपए है जिसमें भोजन भी शामिल है।

    Hero Image
    रेल से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी लाभ होगा।

    संवाद सहयोगी, जागरण, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से सोमवार सुबह 6:40 बजे यात्रियों को लेकर पहली बार आधुनिक वंदे भारत रेल अमृतसर के लिए रवाना हुई। रेल में सवार यात्री बहुत ही प्रसन्न थे और खुशी का माहौल था क्योंकि अब पंजाब जाने को लेकर विशेष कर स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने को लेकर यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पूरा सफर आरामदायक होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दे कि इस आधुनिक वंदे भारत रेल सेवा का उद्घाटन बीते रविवार को वर्चुअल मोड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। कटड़ा- अमृतसर आधुनिक वंदे भारत रेल के पहले व्यावसायिक ट्रिप में कोई खास भीड़ देखने को नहीं मिली। कटड़ा से मात्र 25 प्रतिशत ही सीटें बुक थी बाकी 75 प्रतिशत रेल खाली ही कटड़ा रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हुई।

    चुकी वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी लगातार बनी हुई है। यही वजह रही कि इसका असर कटड़ा अमृतसर वंदे भारत रेल पर भी पड़ा है। स्टेशन सुपरिटेंडेंट श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि इसमें करीब 10 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग थी जबकि 15 प्रतिशत के करीब तत्काल बुकिंग यात्रियों ने लेकर अपना सफर किया।

    आठ डिब्बो वाली है आधुनिक वंदे भारत रेल

    आठ डिब्बो वाली आधुनिक वंदे भारत रेल में एक डिब्बा एग्जीक्यूटिव क्लास का है। जबकि साथ अन्य डिब्बे चेयर कार के हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में 54 सीटें हैं जबकि पूरी ट्रेन में कुल 536 सीटें हैं। जिसका लाभ यात्री उठा सकते हैं। चेयर कार की बात करें तो इसका एक तरफ का किराया प्रति यात्री 1005 रुपए है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का प्रति सवारी 1890 रेलवे विभाग द्वारा रखा गया है।

    ब्रेकफास्ट व लंच भी उपलब्ध होगा

    कटड़ा से अमृतसर रवाना होने वाली ट्रेन के भीतर ब्रेकफास्ट के साथ ही लंच उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि अमृतसर से कटड़ा आने वाली इस ट्रेन में स्नेक्स चाय के साथ ही रात का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। वही जानकारी के मुताबिक कटड़ा- अमृतसर वन्दे भारत रेल में सफर करने वाली यात्रियों को सुबह के नाश्ते की बात हो जा दिन के भोजन की या फिर रात के भोजन की कोई अलग से शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।

    पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्यों को भी होगा लाभ

    कटड़ा रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह 6:40 पर यात्रियों को लेकर रवाना हुई वन्दे भारत रेल दोपहर 12:20 पर अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची इसी बीच इस वंदे भारत रेल जम्मू तवी के साथ ही पठानकोट, जालंधर सिटी तथा व्यास स्टेशनों पर रुकी। कहना गलत नहीं होगा कि इस रेल सेवा से पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि से मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष लाभ होगा।