Srinagar Weather: घाटी में जमने लगे जलस्रोत व पानी के नल, कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे
जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। घाटी के अधिकांश इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। बुधवार को पहलगाम का -5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। जबकि श्रीनगरवासियों ने न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री के साथ मौजूदा सर्दियों की सबसे ठंडी रात गुजारी। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Temperature In Minuse: जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। घाटी के अधिकांश इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है, जिससे कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बुधवार को पहलगाम न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा, जबकि श्रीनगरवासियों ने न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री के साथ मौजूदा सर्दियों की सबसे ठंडी रात गुजारी। रात में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के कारण जलस्रोत और पानी के नल जमने लगे हैं।
डल झील के किनारों पर जमी बर्फ
प्रसिद्ध डल झील (Dal Lake) के किनारों पर बर्फ की हल्की परत जम गई है। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से दिन में भी ठंड परेशानी करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा।
बढ़ेंगा शीतलहर का प्रकोप
इस दौरान तापमान में और गिरावट आएगी और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में बुधवार सुबह हल्की धुध छाई रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही यह छट गई और फिर धूप निकल आई। इसके बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली।
इतना दर्ज किया गया तापमान
मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर व काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -2.0, पहलगाम में -5.1, कुपवाड़ा में -2.7, कोकरनाग में -0.5 जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
गत महीने 22 नवंबर को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान-1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। बता दें कि घाटी में सर्दियों का सबसे कठिन कहलाने वाला 40 दिवसीय चिल्लेकलां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
ये भी पढे़ं- ठंड के तेवर शुरू, वर्षा और बर्फबारी से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।