Jammu Weather Update: ठंड के तेवर शुरू, वर्षा और बर्फबारी से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट
जिले के मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम एकदम से बदल गया। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक कालीघटा और जोरदार बादलों की गरज के साथ शुरू हुई झमाझम वर्षा दोपहर तक लगातार जारी रही। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 16.8 डिग्री रिकार्ड हुआ।शुक्रवार तड़के से ही आसमान पर घने बादल छा गए।

जागरण संवाददाता, कठुआ। जिले के मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम एकदम से बदल गया। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक कालीघटा और जोरदार बादलों की गरज के साथ शुरू हुई झमाझम वर्षा दोपहर तक लगातार जारी रही।
जिससे तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। ठंड बढ़ने से सभी लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा है। जिले का अधिकतम तापमान जो गत वीरवार 27.9 सेल्सियस डिग्री था, वह गिर कर 17.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 16.8 डिग्री रिकार्ड हुआ।शुक्रवार तड़के से ही आसमान पर घने बादल छा गए। इसके बाद करीब 28 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के बीच जोरदार वर्षा शुरू हुई। दोपहर बाद तक क्षेत्र में 31.5 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई।
धतेरस पर्व के मौके पर दिन भर हुई वर्षा ने बाजारों में रौनक को गायब कर दिया, जिससे सामान्य जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। खुले में काम करने वाले और अन्य गतिविधियां वर्षा के कारण शाम तक प्रभावित रहीं।
इसमें किसानों की खेतों में धान की कटाई भी प्रभावित हुई। कई क्षेत्रों में खेतों में, गलियों और सड़कों में वर्षा का पानी भर गया। वर्षा के कारण ठंड में इजाफा होने से लोगों को पर्व की खरीदारी करने की बजाय घरों में रहना पड़ा।
हालांकि जरूरी कामों वालों लोग रोज की तरह किसी तरह से निकले थे, लेकिन ऐसे मौके पर विशेष खरीदारी करने वालों के कदम शाम तक रुक गए। हालांकि शाम को मौसम में वर्षा बंद होने से बाजारों में रौनक जरूर दिखी, तो कुल मिलाकर वर्षा से त्योहार की रौनक को गायब कर दिया।
उधर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर एक बार फिर इसी सीजन में बर्फबारी होने से कई रास्तों में यातायात प्रभावित हुए, लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार शनिवार भी हल्की वर्षा व आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।