कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर कल आ रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
दीक्षांत समारोह में 5250 छात्रों को स्नातक परास्नातक एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 150 स्वर्ण पदक एवं 445 मेरिट प्रमाण पत्र मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के उपरांत शिवराज सिंह सकास्ट परिसर में केसर और सेब बागानों का दौरा करेंगे।

राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर वीरवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंच रहे हैं। वह चार जुलाई 2025 को दिल्ली लौटने से पहले जम्मू कश्मीर में कृषि, ग्रामीण विकास से संबधित जारी योजनाओं की एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा करने के अलावा शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सकास्ट-के) के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन जुलाई गुरूवार को श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद सिविल सचिवालय सिविल सचिवालय में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर में प्राकृतिक खेती एवं राष्ट्रीय तिलहन मिशन पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगे। शाम को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ राजभवन में शिष्टाचार भेंट करेंगे।
उन्होंने बताया कि शुक्रवा चार जुलाई केा शिवराज सिंह चौहान शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय श्रीनगर के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सकास्ट-के, के शालीमार कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री व सकास्ट-के, के प्रो चांसलर उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित रहेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 5,250 छात्रों को स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 150 स्वर्ण पदक एवं 445 मेरिट प्रमाण पत्र मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के उपरांत शिवराज सिंह सकास्ट परिसर में केसर और सेब बागानों का दौरा करेंगे और वहां के बागवानी वैज्ञानिकों व किसानों से बातचीत करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय कृषि मंत्री खनमोह में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की प्रतीक ‘लखपति दीदियों’ के साथ संवाद करेंगे।
यहां यह बताना असंगत नहीं होगाकि बीते डेढ़ माह के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री का यह जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा है इससे पूर्व वह 30 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के उपलक्ष्य में आरएसपुरा जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।