Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Srinagar News: एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी चौकियां, बीच खतरे में बीमार महिला की बचाई जान

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 01:06 PM (IST)

    प्रशासन ने गंभीर रूप से बीमार महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचा उसकी जिंदगी बचाई है। गुजरान गांव बिल्कुल एलओसी के साथ सटा हुआ है। इस गांव के एक छोर पर पहाड़ है और दूसरी तरफ पाकिस्तानी चौकियां। तमाम चुनौतियों के बाद भी महिला को अस्पताल पहुचायां गया।(फाइल फोटो)

    Hero Image
    बीमार महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचा

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: लगभग 10 फीट मोटी बर्फ की बिछी चादर और हिमस्खलन का खतरा और उस पर किसी भी समय पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोली चलाए जाने की आशंका। ऐसे हालात में एलओसी पर हेलीकाप्टर उड़ाना और फिर वहां से किसी बीमार को लेकर निकलना...असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर है। इस मुश्किल काम को बांडीपोरा जिला प्रशासन ने तमाम चुनौतियों के बीच कर दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलओसी से सटा हुआ है गांव

    प्रशासन की टीम ने गंभीर रूप से बीमार महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचा उसकी जिंदगी बचाई है। बांडीपोरा में गुरेज सेक्टर के अंतर्गत गुजरान गांव बिल्कुल एलओसी के साथ सटा हुआ है। इस गांव के एक छोर पर पहाड़ है और दूसरी तरफ दरिया व सामने पाकिस्तानी चौकियां। इस पूरे क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन आए दिन अलर्ट जारी कर रहा है। बीते दिनों भी इसी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है।

    ली गई हेलीकाप्टर की मदद

    गत बुधवार को इसी गांव में एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय डाक्टरों ने उसे तुरंत बेहतर उपचार सुविधा के लिए जिला अस्पताल बांडीपोरा या फिर श्रीनगर के किसी प्रमुख अस्पताल में पहुंचाने की सलाह दी। इस पर जिला उपायुक्त डा. ओवैस ने कार्रवाई की और महिला को बचाने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

    इस संदर्भ में सेना और वायुसेना के अधिकारियों से भी आवश्यक मदद ली गई। आर्यन्स हेलीकाप्टर सेवा कंपनी के कुशल प्रबंधक और पायलट ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच हेलीकाप्टर को गुजरान गांव में उतारा।

    स्वस्थ हो रही है महिला

    इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों की मदद से बीमार महिला को हेलीकाप्टर तक पहुंचाया और उसके बाद हेलीकाप्टर ने वहां से बांडीपोरा के लिए उड़ान भरी।

    हेलीकाप्टर जैसे ही बांडीपोरा पहुंचा वहां हेलीपैड पर पहले से तैयार एक एंबुलेंस से महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे उचित उपचार प्रदान कर उसकी जान बचा ली। महिला अब स्वस्थ हो रही है।