विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srinagar News: 'जब यहां तूफान आएगा, उस दिन पता चल जाएगा', आर्टिकल 370 सहित चुनाव स्थगित मुद्दों पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Published: Mon, 29 Apr 2024 06:49 PM (IST)

लोकसभा सीट अनंतनाग-राजौरी पर चुनाव स्थगित करने के मामले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ...और पढ़ें

आर्टिकल 370 सहित चुनाव स्थगित मुद्दों पर बोले NC चीफ फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)।
आर्टिकल 370 सहित चुनाव स्थगित मुद्दों पर बोले NC चीफ फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)।

पीटीआई, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को दावा किया कि नुकसान के डर से कुछ पार्टियां अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित करने की मांग कर रही हैं। 2014 में कश्मीर में भयंकर बाढ़ आई थी, बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। हमने उस समय चुनाव स्थगित करने के लिए कहा था। क्या उन्होंने इसे टाल दिया तो फिरअब क्या मजबूरी है कि चुनाव स्थगित किया जाए?

अब्दुल्ला ने कहा कि वे (अन्य पार्टियां) अपनी हार देख सकते हैं और डर के कारण वे चुनाव टालना चाहते हैं। उन्हें चुनाव टालने दीजिए, हम फिर भी उन्हें हरा देंगे। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर खराब मौसम के कारण मुगल रोड को प्रभावित करने के आधार पर चुनाव स्थगित करने की मांग की है, जो दक्षिण कश्मीर को पुंछ-राजौरी क्षेत्र से जोड़ता है।

मीडिया को लेकर भी बोले फारूक अब्दुल्ला

चुनाव आयोग को अपना प्रतिनिधित्व सौंपने वालों में जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना, अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी, डीपीएपी उम्मीदवार सलीम पारे, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस नेता इमरान रजा अंसारी और दो स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि मीडिया का काम लोगों को यह बताना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये बयान सही हैं या गलत। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बयान दे रहे हैं; उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। यह जांचना आपका काम है कि उनके बयान सही हैं या गलत।

ये भी पढ़ें: Mehbooba Mufti 'जम्मू-कश्मीर का मौजूदा दौर कठिन', महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 के प्रावधानों पर फिर उठाए सवाल

राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लेने के लिए भाजपा पर भी निशाना साधा। आप राम मंदिर निर्माण के बारे में बात करते हैं। क्या उन्होंने राम मंदिर का निर्माण किया? मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी ने राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे दावा करते हैं कि यह केवल उनका है। जैसे, अल्लाह ने कुरान भेजा। यह सभी के लिए है, यह केवल मुसलमानों के लिए नहीं है। हम मुसलमानों की गलती है कि हमने कुरान को केवल घर पर रखा।

आर्टिकल 370 को लेकर बोले फारूक अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे हों और आर्टिकल 370 का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अब्दुल्ला ने कहा, "केंद्र ऐसा दावा करती है कि आर्टिकल 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में बदलाव आया है। मेरा मानना है कि उन्होंने लोगों को गरीबी की तरफ धकेल दिया है। हमें अल्लाह का शुक्रगुजार होना चाहिए कि खाद्य तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, गरीबी भी आसमान छू रही है और बिजली की कीमतों से गरीबों को कुचल दिया गया है।"

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक रशीद ने भरा नामांकन पत्र, बारामूला संसदीय सीट से दावेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।