विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2024: तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक रशीद ने भरा नामांकन पत्र, बारामूला संसदीय सीट से दावेदारी

Published: Mon, 29 Apr 2024 06:07 PM (IST)

जम्मू कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट पर 20 मई को मतदान होने हैं। इसके लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे ...और पढ़ें

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक रशीद ने भरा नामांकन पत्र (फाइल फोटो)।
तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक रशीद ने भरा नामांकन पत्र (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, जम्मू। टेरर फंडिंग के आरोपित इंजीनियर रशीद के समर्थकों ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसका नामांकन पत्र आज बारामूला संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी मिंगा शेरपा को सौंपा है। इंजीनियर रशीद ने वर्ष 2019 में भी बारामूला संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।

बता दें कि इंजीनियर रशीद अगस्त 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इंजीनियर रशीद का असली नाम शेख अब्दुल रशीद है। वो साल 2008 और साल 2014 में उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के अंतर्गत लंगेट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। राजनीति में आने से पहले वह जम्मू-कश्मीर लोक कार्य विभाग में इंजीनियर थे।

साल 2019 का भी लड़ा चुनाव

कश्मीर में जनमत संग्रह के समर्थक रहे इंजीनियर रशीद संसद हमले में शामिल आतंक अफजल, हिजबुल आतंकी बुरहान वानी समेत मारे गए सभी आतंकियों को बलिदानी बताता रहा है। इंजीनियर रशीद वर्ष 2019 में भी बारामुला-कुपवाड़ा संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Bandipora News: बांडीपोरा की सबकत अबू धाबी में करेगी भारत का झंडा बुलंद, इस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा

ये रहा था साल 2019 का चुनावी परिणाम

इंटरनेट मीडिया के आधार पर साल 2019 में अपना चुनावी प्रचार करने वाले इंजीनियर रशीद ने संसदीय चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। बारामुला-कुपवाड़ा सीट जीतने वाले नेकां उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन से वह सिर्फ 31,258 वोटों से पीछे रहकर तीसरे नंबर पर रहे थे। अकबर लोन को 1,33,426 वोट, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार राजा एजाज को 1,03,193 वोट और इंजीनियर रशीद को 1,02,168 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: Mehbooba Mufti 'जम्मू-कश्मीर का मौजूदा दौर कठिन', महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 के प्रावधानों पर फिर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।