Landslide in J&K: रामबन में तबाही के बाद जोजिला दर्रे के पास हुआ भारी भूस्खलन, रास्ता बंद होने से लोग परेशान
Lanslide in Jojila Pass जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन में भूस्खलन के बाद जोजिला पास के एक और भूस्खलन हुआ।मार्ग पर यातायात न होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। एसएचओ सोनमर्ग ने बतायास कि मरम्मत कार्य जारी है लेकिन बर्फबारी और बारिश बाधा डाल रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई अन्य मार्गों को भी बंद कर दिया है।

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र पर हुए भारी भूस्खलन से हुए तबाही का सही अंदजा अभी लगाया ही जा रहा है कि इधर जोजिला पास के निकट भी एक भारी भूस्खलन हो गया है। जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन सोमवार सुबह 11 बजे के करीब जोजिला पास के इंडिया गेट के निकट हुआ है।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार रास्ता बंद होने के चलते मार्ग सुनसान था जिसके चलते इस घटना में कोई जानी या माली नुकसान नही हुआ। एसएचटओ सोनमर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में उक्त मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
यातायात बहाल करने में जुटे कर्मचारी
उन्होंने कहा कि जोजिला पास के निकट रुक रुक कर हो रही बर्फ व बारिश के चलते मरम्मत के काम में बाधा आती रही लेकिन इसके बावजूद भी कर्मचारी मार्ग को साफ कर इसे यातायात बहाल करने के कामों में लगातार जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम में बेहतरी आने के साथ ही मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत के काम में तेजी लाई जाएगी और इसे यातायात योग्य बनाने के साथ ही इस पर यातायात बहाल किया जाएगा।
एहतियातन बंद किए गए थे ये रास्ते
सनद रहे कि ताजा बर्फबारी के चलते घाटी के अन्य मार्गों (जिनमें मुगल रोड़, बांडीपुर- गुरेज, कुपवाड़ा- करनाह तथा अन्य लिंक रोड़ शामिल है) को प्रशासन ने एहतियातन बंद किया था। इसमें श्रीनगर-लेह रोड़ भी शामिल हैं।
घाटी में बीते तीन दिनों से मौसम के मिजाज तीखे बने हुए हैं और इस बीच जोजिला पास समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Ramban Disaster: हर तरफ मलबा ही मलबा... वो बारिश नहीं धड़कनों को थाम लेने वाली आफत थी; मंजर देख कांप उठे लोग
ये भी पढ़ें- 'ऐसा मंजर न कभी देखा, न कभी सुना', रामबन में बादल फटने के बाद आई तबाही से सहमे लोग; बोले- यह कुदरत का प्रकोप था
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।