विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक हफ्ते में हिसाब बराबर, कुलगाम में CRPF पर हमला करने वाले दोनों आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 03:37 PM (IST)

कुलगाम में 11 नवंबर को सीआरपीएफ टीम पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने एक ...और पढ़ें

आतंकी लतीफ के खात्मे की इनसाइड स्टोरी (जागरण ग्राफिक्स)

आतंकी लतीफ के खात्मे की इनसाइड स्टोरी (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. कुलगाम में 11 नवंबर को सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला हुआ

  2. सुरक्षाबलों ने एक सप्ताह में दोनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया

  3. लतीफ भट और निसार डार सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में 11 नवंबर को सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला हुआ। इस हमले में तीन जवान घायल हुए। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की और आतंकियों से बदला लेने के लिए अभियान शुरू किया। महज एक सप्ताह के भीतर जवानों ने आतंकियों को ढूंढ निकाला और उनका खात्मा कर दिया।

यह अभियान कैसे शुरू हुआ, जवानों ने महज एक सप्ताह के भीतर कैसे योजना बनाई, हमले में शामिल आतंकियों को कैसे ढूंढा? आइए, इस आर्टिकल के जरिए पूरी प्लानिंग और ऑपरेशन की टाइमलाइन को विस्तार से जानते हैं।

कुलगाम के अखरान गांव में हुआ हमला?

कुलगाम जिले के अखरान गांव में 11 नवंबर को सीआरपीएफ पोस्ट पर दो हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की। इसमें तीन जवान घायल हो गए, जिनमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ।

अधिकारियों को शुरू में खबर मिली थी कि हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे। ग्राउंड वेरिफिकेशन से पता चला कि दोनों आतंकी पास के जंगली इलाके से पैदल चेकपोस्ट तक आए थे, जिसके बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।

latif

आतंकी लतीफ भट फाइल फोटो

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इलाके में छोटे जंगल जैसी घनी हरियाली है, जिसे आतंकवादियों ने हमले से पहले और बाद में कवर के तौर पर इस्तेमाल किया था। उस एरिया में जवानों ने तैनाती बढ़ा दी और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी।

पांच दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

सुरक्षाबलों ने 10 तारीख से लेकर 15 तारीख तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद जांचकर्ताओं को आतंकियों की मूवमेंट का पता लगाने में मदद मिली।

10 और 11 नवंबर की फुटेज में दिखा कि लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट और उसका साथी निसार डार ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की थी। इनमें मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम समेत कई जगहें शामिल थीं।

सुरक्षाबलों का विशेष अभियान

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने संभावित टारगेट की पहचान करने और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाने के लिए इन जगहों पर जासूसी की थी।

पुलिस ने बताया कि फुटेज में 11 नवंबर को अखरान में सीआरपीएफ नाका पर हमले के बाद भागते समय उनकी हरकतें भी रिकॉर्ड की गईं। 

latif_ahmed (1)

लतीफ अहमद की मौत के बाद जश्न मनाते सुरक्षाकर्मी

जांचकर्ताओं को पता चला कि निसार डार कथित तौर पर पांच से छह महीने से लतीफ भट को पनाह और लॉजिस्टिक मदद दे रहा था।

निसार के गायब होने के बाद परिवारजनों ने उसकी रिपोर्ट कुलगाम पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करवाई थी। जांच में पता चला कि डार 11 नवंबर को हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) में शामिल हो गया था। 

यह भी पढ़ें- आतंकी लतीफ ने सरेंडर से किया इनकार, बोला- 'मुझे अल्लाह से मिलना है'; अमित शाह ने थपथपाई सुरक्षाबलों की पीठ

संभावित इलाके की घेराबंदी

कुलगाम सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी पहले ही कर दी थी। जवानों को बस इंतजार था तो इनपुट का। हमले के बाद जब दोनों फरार हो गए तब 16 नवंबर को लारू बाईपास के पास पुलिस को दो संदिग्ध आतंकवादियों के मूवमेंट के बारे में इंटेलिजेंस इनपुट मिला। बिना देर किए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और टीम को उस जगह पर तैनात कर दिया।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेब के बगीचे के पास स्कूल की तरफ भागे दो संदिग्धों वाली जगह को घेर लिया। इस बीच स्कूल में छात्र मौजूद थे। कोई भी त्वरीत एक्शन विपरीत परिस्थिति में डाल सकता था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले बच्चों को निकालने को प्राथमिकता दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जवानों ने लोगों और बच्चों को निकालने में करीब 90 मिनट लगाए। 

इसके बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में जवानों ने आतंकी निसार को ढेर कर दिया, जबकि लतीफ भट भागने में कामयाब रहा।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि लतीफ उस समय गोली लगने से घायल हो गया था। घायलावस्था में वह ज्यादा दूर नहीं जा सकता था। सुरक्षाबलों ने उसे ढूंढने के लिए आस-पास के इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया।

यह भी पढ़ें- कुलगाम हमले के बाद CRPF का बड़ा एक्शन, अब नाका ड्यूटी पर मोबाइल नहीं चला सकेंगे जवान; लापरवाही पर नपेंगे अफसर

latif_ahmed_wanted

लतीफ अहमद भट वांटेड का पोस्टर

सुरक्षाबलों ने तेज किया अभियान

सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर वाली जगह के आसपास के दर्जनों गांवों में सर्च अभियान शुरू किया। लतीफ भट का पता लगाने के लिए ड्रोन और स्निफर डॉग्स को भी तैनात किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गईं, जबकि टीमों ने संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली और पहचानी गई जगहों पर घर-घर जाकर सर्च अभियान चलाया।

18 नवंबर को लतीफ का एनकाउंटर

इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में एक और कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह लतीफ भट को जवानों ने ढूंढ निकाला, लेकिन उसके बाद बंदूक थी, जिसके बाद एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

ऑपरेशन सुबह की नमाज से पहले शुरू हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों ने उसे घेरे में फंसाने के बाद सरेंडर करने का मौका दिया। सुरक्षाकर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिसमें वे उससे सरेंडर करने की अपील कर रहे थे।

लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आतंकी को मार गिराया गया। इस बीच मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे। इसका खास ध्यान रखा गया।

यह भी पढ़ें- 'जिंदगी अभी बाकी है...', मस्जिद में छिपे आतंकी लतीफ को मिला था अल्टीमेटम; सरेंडर न करने पर कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।