कारगिल विजय दिवस 2025: LG सिन्हा ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, जवानों की वीरता और साहस को किया सलाम
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों के साहस और बलिदान को याद किया। उपराज्यपाल ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने वीर बलिदानियों को नमन किया।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने "कारगिल विजय दिवस" की पूर्व शुक्रवार की संध्या पर करगिल के बलिदाननियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने 1999 में 'ऑपरेशन विजय', जिसे कारगिल युद्ध के नाम से भी जाना जाता है, में भारत की जीत के दौरान सशस्त्र बलों के वीर जवानों और अधिकारियों की शानदार वीरता और बलिदान की भावना को याद किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर, मैं हमारे वीर बलिदानियों को नमन करता हूं और उनकी बहादुरी, साहस और बलिदान को सलाम करता हूं।
हमारे वीरों ने दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों में युद्ध लड़ा और दुश्मन पर विजय प्राप्त की। हमारे सैनिकों की वीरता, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।