Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J&K Weather: कश्मीर में चिल्ले कलां ने ठिठुराया, जम्मू में मार्च जैसी गर्मी; इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

    Jammu Kashmir Weather Update Today कश्मीर में इन दिनों चिल्ले कलां का दौर जारी है जिससे ठिठुरन बढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड की चेतावनी दी है। गुलमर्ग प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप ने जनवरी में ही मार्च जैसा एहसास कराया है।

    By raziya noor Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 25 Jan 2025 07:27 AM (IST)
    Hero Image
    ठंडी हवाओं के बीच धूप में चमकता घंटाघर पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है (फोटो- साहिल मीर)

    जागरण संवादादाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather News कश्मीर में सबसे ठंडे 40 दिनों का चिल्ले कलां अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन अंतिम क्षणों में भी यह कमाल दिखा रहा है। जाते-जाते यह चिल्ले कलां तापमान में गिरावट लाकर अपना असली मिजाज लोगों को अहसास कराने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कुछ दिनों से तापमान कुछ चढ़ रहा था, लेकिन यह फिर से गोता लगाने को आतुर हो रहा है। धूप के बावजूद तापमान में गिरावट से समूची घाटी में शीतलहर और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारे में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है।

    आखिरी पड़ाव पर है चिल्ले कलां

    बता दें कि कश्मीर में चिल्ले कलां के सात दिन ही रह गए हैं। इधर, जम्मू में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप जनवरी महीने में ही मार्च का एहसास करवाने लगी है। इस माह अब तक अधिकांश दिन तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा है। दिन में चटक धूप से गर्मी का अहसास होने लगता है।

    हालांकि, अभी रात ठंडी बनी हुई है और तापमान सामान्य के आसपास ही चल रहा है। शुक्रवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान दो से सात डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर रहा।

    इस दिन हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना

    मौसम विभाग ने चिल्ले कलां के शेष दिनों में भी मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार कि 29 जनवरी तक मौसम बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन शुष्क रहेगा। 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

    इसके 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुल मिलाकर जनवरी के अंत तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

    गुलमर्ग प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र

    मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार फरवरी की शुरुआत बर्फबारी और वर्षा से होने की संभावना है। इस दौरान हल्की वर्षा एवं उच्च पहाड़ाी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार की रात को गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

    पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0, श्रीनगर में माइनस 3.3, काजीगुंड में माइनस 2.5, कुपवाड़ा में माइनस 4.0 और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, बारिश बढ़ाएगी ठंड; कोहरा लगाएगा वाहनों पर ब्रेक

    जम्मू में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

    शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री ऊपर है। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य तापमान 2.0 डिग्री है।

    यह भी पढ़ें- बर्फीले पहाड़, वादियां और वंदे भारत... आज कश्मीर के लिए दौड़ेगी देश की सुपरफास्ट ट्रेन, श्रीनगर तक तय होगा सफर