Kashmir Mausam: घाटी में शुष्क रहा मौसम का मिजाज, इस महीने नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव; कम हुआ ठंड का प्रकोप
Jammu Kashmir Weather Update Today कश्मीर में शुष्क मौसम का दौर जारी है। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। 31 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। घाटी में फिलहाल मौसम विभाग की संभावना के विपरीत मौसम रह रहा है।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather News: बीते चार दिनों से घाटी में रहने वाले मौसम का शुष्क मिजाज शुक्रवार को भी शुष्क ही रहा। इस बीच श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर धूप छाई रही। दिनभर छाई रहने वाली धूप ने आज भी ठंड का प्रकोप काफी हद तक कम कर दिया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
श्रीनगर के इलाकों में कम हुआ ठंड का प्रकोप
गौरतलब है कि हालिया बर्फबारी व बारिश के बाद घाटी में मौसम के मिजाज अब बने हुए हैं। शुक्रवार को भी समूची घाटी में मौसम शुष्क बना रहा। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में आज भी दिनभर धूप छाई रही जबकि तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहा जिसके चलते ठंड का प्रकोप कमजोर पड़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 3.0 ,काजीगुंड में 2.0.पहलगाम में -1.6,कुपवाड़ा में 1.7,कुकरनाग में 3.6 जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
31 मार्च तक मौसम में नहीं होगा परिवर्तन
इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहेंगे। बता दें कि विभाग ने 31 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन न आने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की संभावना के विपरीत हुआ मौसम
इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना के विपरीत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिन भर धूप छाई रही।
तापमान भी सामान्य रहा जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में कुछ उच्च पर्वतीय स्थानों पर हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।
आज मनाया जाएगा जल दिवस
इसी क्रम में दुनिया भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इस बार इस आयोजन की थीम है 'ग्लेशियर संरक्षण'। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दुनिया भर में पेय जल का 70 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं ग्लेशियरों में संरक्षित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।