Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather: जम्मू में बारिश से मिली राहत, घाटी में झुलसा रही गर्मी; अगले छह दिन कैसे रहेगा मौसम का मिजाज?

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 07:46 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जम्मू में बारिश से राहत है जबकि कश्मीर घाटी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने जम्मू में बारिश और कश्मीर में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। श्रीनगर में लोग गर्मी से बेहाल हैं और ठंडक पाने के लिए झीलों में डुबकी लगा रहे हैं।

    Hero Image
    Jammu Kashmir Weather: जम्मू में वर्षा से राहत, घाटी में झुलसा रही गर्मी

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में इस समय मौसम एकदूसरे के विपरीत बना हुआ है। जम्मू में जहां वर्षा से लोगों को राहत है, वहीं, कश्मीर घाटी में श्रीनगर समेत अधिकतर क्षेत्रों में तेज गर्मी बेहाल कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक जम्मू संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। जम्मू में सोमवार का आगाज भी वर्षा के साथ हुआ। जम्मू में 18.4 मिमी, कटड़ा में 11.6 मिमी वर्षा हुई। अधिकतम आद्रता 98 तथा न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

    मौसम विभाग की वर्षा की भविष्यवाणी के विपरीत घाटी में बेहाल करने वाली गर्मी जारी है। हालांकि आने वाले दिनों में कई स्थानों पर रुक रुक कर वर्षा की संभावना जताई गई है, अलबत्ता इस बीच कई क्षेत्रों में गर्मी में बढ़ोतरी की भी आशंका जताई गई है।

    जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.3 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार ने कहा, मानसून के हल्के प्रभाव के चलते घाटी के मौसम में परिवर्तन आएगा।

    कुछेक ऊपरी इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज आमतौर पर शुष्क रहेगा। गर्मी भी परेशान करेगी। अधिकांश स्थानों पर तापमान 30-35 डिग्री तक चला जाएगा। निदेशक ने कहा कि आठ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उधर, सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना रहने से झुलसाती गर्मी ने परेशान किया। ठंडक पाने के लिए लोग झेलम, डल झील तथा तालाबों में डुबकी लगाते नजर आए।