विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी देकर लौट रहे दो सब इंस्पेक्टर की मौत; एक की हालत गंभीर

Published: Mon, 11 Aug 2025 08:57 AM (GMT+05:30)

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu Kashmir Accident) पर एक दुखद दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की जान चली गई। अमरनाथ यात्रा ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Accident: मृतक पुलिस अधिकारियों की फाइल फोटो।
Jammu Kashmir Accident: मृतक पुलिस अधिकारियों की फाइल फोटो।

HighLights

  1. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना
  2. दो पुलिस अधिकारियों की मौत

पीटीआई, श्रीनगर। Jammu Kashmir Accident: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे तीन सब-इंस्पेक्टर शहर के लासजान इलाके के टेंगन में दुर्घटना का शिकार हो गए।

घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है।