Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 80 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा 15 अप्रैल; कितना रहा तापमान?

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 07:54 AM (IST)

    श्रीनगर (Jammu Kashmir Weather) में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया क्योंकि तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो आठ दशकों में सबसे अधिक है। जम्मू में भी तेज धूप रही और तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 8.1 से 11.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह आठ दशक में अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन रहा। इस मौसम के लिए यह तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री अधिक था। इधर, जम्मू में भी पूरे दिन तेज धूप रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में हुई हैरानी करने वाली वृद्धि

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में 20 अप्रैल 1946 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस था। अब मंगलवार को यह तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री ऊपर चला गया। मौसम के इस समय के लिए दिन का औसत सामान्य तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, इन तीन जिलों के लोग रहें सावधान

    अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम सामान्य तापमान से 8.1 से 11.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। काजीगुंड में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो अप्रैल महीने में अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है।

    17 अप्रैल तक शुष्क रहेगा मौसम

    जम्मू का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.5 के अंक पर रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर में 17 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

    हालांकि, जम्मू में गुरुवार से मौसम का मिजाज कुछ बदलने लगेगा और बादल छाने लगेंगे। कश्मीर के 18-20 अप्रैल के बीच अधिकतर स्थानों पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में दो दिन मौसम शुष्क, फिर बारिश के आसार; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट