विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, इन तीन जिलों के लोग रहें सावधान

Published: Wed, 16 Apr 2025 07:31 AM (IST)

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

हिमाचल में बारिश और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी (जागरण फोटो)
हिमाचल में बारिश और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में बिजली गिरने की चेतावनी
  2. बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई
  3. पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल तक रहेगा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस कारण तीन जिलों चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में आंधी व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है। 17 अप्रैल को भी इन्हीं तीन जिलों में आंधी, बिजली गिरने व वर्षा का यलो अलर्ट है। 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि व वर्षा का आरेंज अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल तक रहेगा।

मंगलवार को कैसा रहा मौसम

मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, जबकि कुछ ही घंटों के बाद बादल छा गए। शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुफरी व नारकंडा में 3.2, भुंतर, मंडी सहित कई अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री की आई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेज बारिश के साथ ओले भी बनेंगे मुसीबत, इन पांच जिलों के लोग सावधान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि हमीरपुर में 5.3, मंडी व कांगड़ा में 4.3, सोलन और अन्य स्थानों पर एक से तीन डिग्री तक की दर्ज की गई। प्रदेश के 10 प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 37.6 डिग्री रहा।

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही हिमाचल में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर पर्यटक बर्फ से अठखेलियां करने के लिए पहुंच रहे हैं।

18 व 19 को भारी ओलावृष्टि व वर्षा 20 मार्च तक रहेगा असर।

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में बढ़े पर्यटक मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी के बाद हिमाचल के पर्यटन स्थलों शिमला व मनाली में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

अटल टनल रोहतांग में पहुंच कर पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक लाहौल स्पीति जिला के पर्यटन स्थल कुठ बिहाल में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में फिर लौटी गर्मी, तेज धूप ने बढ़ाया तापमान; आंधी-बारिश को चेतावनी जारी