विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: कश्मीर के उरी में भूस्खलन, हाईवे पर अचानक गिरने लगे पत्थर; गाड़ियों से निकलकर भागे लोग

Published: Fri, 02 Jan 2026 02:10 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में श्रीनगर-बारामूला-उरी नेशनल हाईवे (NH-1) पर भूस्खलन हुआ है। पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण हाईवे अवरुद्ध ...और पढ़ें

श्रीनगर-बारामूला-उरी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा (सोशल मीडिया वीडियो)

श्रीनगर-बारामूला-उरी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा (सोशल मीडिया वीडियो)

HighLights

  1. बारामूला में श्रीनगर-बारामूला-उरी हाईवे पर भूस्खलन हुआ।

  2. पहाड़ों से मलबा गिरने से हाईवे पर आवाजाही रुकी।

  3. हादसे में कोई हताहत नहीं, लोग सुरक्षित भागे।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में श्रीनगर-बारामूला-उरी नेशनल हाईवे (NH-1) पर भूस्खलन हुआ है। सोशल मीडिया पर इस बाबत एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पहाड़ों से गिरते हुए मलबे ने वाहनों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है।

हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। जैसे ही पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, हाईवे पर मौजूद वाहनों से लोग निकलकर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

गौरतलब है कि उरी के पास नेशनल हाईवे पर एक पहाड़ है, इसका एक हिस्सा अचानक खिसकने लगा। जिसके बाद अचानक पहाड़ का सारा मलबा हाईवे पर गिर गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने गाड़ियों से निकलकर भागना शुरू कर दिया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान बहुत से वाहन वहां मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना से किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। फिलहाल रोड से गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।