विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K News: किश्तवाड़ में सेना की वर्दी की सिलाई और बिक्री पर रोक, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

Published: Sun, 27 Apr 2025 04:39 PM (IST)

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। किश्तवाड़ में सेना ...और पढ़ें

किश्तवाड़ प्रशासन का बड़ा फैसला, सेनी की वर्दी की बिक्री पर रोक। सांकेतिक फोटो
किश्तवाड़ प्रशासन का बड़ा फैसला, सेनी की वर्दी की बिक्री पर रोक। सांकेतिक फोटो

पीटीआई, किश्तवाड़। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए सेना के जवान एक से एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस बीच सैन्य अधिकारियों ने कहा कि किश्तवाड़ में सेना की वर्दी और लड़ाकू पैटर्न वाले कपड़े की बिक्री, सिलाई और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसला राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए लिया गया है।

किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन ने वर्दी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने नियमों और प्रतिबंधों का एक सेट जारी करते हुए कहा कि सेना की वर्दी खरीदने और सिलने पर रोक लगा दिया गया है। अगर कहीं ऐसा होता है तो निकटतम पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें- 'कार्रवाई करते समय निर्दोष लोगों को...', कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक्शन पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।