Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra 2025: दशनामी अखाड़ा में पवित्र छड़ी की स्थापना, अब तक करीब 4 लाख भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 08:08 PM (IST)

    जम्मू से अमरनाथ यात्रा जारी है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा में छड़ी स्थापना की रस्में हुईं। 29 जुलाई को नागपंचमी पर छड़ी पूजन होगा और 4 अगस्त को छड़ी मुबारक रवाना होगी। भगवती नगर आधार शिविर से 2197 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। अब तक 3.70 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

    Hero Image
    दशनामी अखाड़ा में छड़ी स्थापना की गई। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, आज रविवार को श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा में छड़ी स्थापना की रस्में निभाई गई। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी स्थापना की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 जुलाई मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर अखाड़े में छड़ी पूजन किया जाएगा। छड़ी मुबारक चार अगस्त को पारंपरिक रूट पहलगाम से पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी। वहां दर्शन के साथ ही 9 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा का समापन होगा।

    इसी बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आज रविवार सुबह 2197 तीर्थ यात्रियों का 25 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 365 महिलाएं 49 साधु और 10 साध्वियां शामिल हैं।

    पहलगाम मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए 1624 तीर्थयात्री 62 वाहनों के काफिले में रवाना हुए तो बालटाल मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए 573 तीर्थ यात्री 38 वाहनों में रवाना हुए। जत्थे शाम को अपने अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

    38 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई और 9 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ समाप्त होगी। अब तक 3.70 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

    आज रविवार को 8405 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए जिसमें 6198 पुरुष, 1483 महिलाएं, 90 बच्चे, 66 साधु, 3 साध्वियां, 565 सुरक्षा बल शामिल थे। इसके साथ अब तक दर्शन करने वालों की संख्या 377080 पहुंच गई है।