यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुंछ में आतंकियों और सेना में मुठभेड़, जवानों ने जंगल को घेरा; ट्रैप में दहशतगर्दों का टॉप कमांडर
जम्मू-कश्मीर के मेंढर तहसील के पठान तीर क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों के जवानों पर आतंकियों ...और पढ़ें

HighLights
- अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए आतंकी।
- पूरे जंगली क्षेत्र को घेर कर शुरू हुआ तलाशी अभियान।
जागरण संवाददाता, राजौरी-पुंछ। जिले की मेंढर तहसील के पठान तीर क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान के लिए जा रहे सुरक्षाबलों के जवानों के ऊपर आतंकियों ने गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पूरे जंगली क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जंगल में आतंकियों का टॉप कमांडर भी फंसा हुआ है।
आतंकियों ने जवानों पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि पठान तीर के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी है। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बलों के जवान जंगी के भीतर पहुंचे उसी समय आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। उसी समय सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ में हमले के बाद फरार आतंकियों का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, चप्पा-चप्पा खंगाल चुके जवान
अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए आतंकी
इतने में आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गए, इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे जंगली क्षेत्र को घेर तक तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है। अतिरिक्त संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को मौके पर रवाना कर दिया गया ताकि जंगल में छिपे किसी भी आतंकी को जिंदा न जाने दिया जाए।
