Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा को किया याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 24 Dec 2021 01:08 AM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि वीरवार को सुंदरबनी में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। कांग्रेस कार्यालय में हुई सभा में कांग्रेस के ब्लाक प्रधान सरदार अजीत सिंह योग राज शर्मा व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

    Hero Image
    पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा को किया याद

    संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि वीरवार को सुंदरबनी में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। कांग्रेस कार्यालय में हुई सभा में कांग्रेस के ब्लाक प्रधान सरदार अजीत सिंह, योग राज शर्मा व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। अजीत सिंह ने कहा कि दिवंगत मदन लाल शर्मा जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र के एक छोटे से गांव के थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष में आगे बढ़ाया। उन्होंने कांग्रेस में रहकर राष्ट्र की बेहतरी के लिए कार्य किया और सीमावर्ती क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद रखा जाएगा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सर्वजीत शर्मा ने कहा मदनलाल सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उनका विकास के प्रति एक सोच तथा नजरिया था। युवा नेता योगराज शर्मा ने कहा कि मदन लाल शर्मा द्वारा जम्मू संभाग में किए गए विकास कार्यों को सदियों तक याद रखा जाएंगे। उन्होंने सड़कों के नेटवर्क को सीमांत क्षेत्रों तक फैलाया। जम्मू कश्मीर के हर एक मुद्दे को वह बड़े जोर शोर के साथ दिल्ली संसद में उठाते थे। जिसका अवाम को बहुत अधिक लाभ होता था। आज उनका हमारे बीच न होना दुखद है जिनकी कभी कमी पूरी नहीं की जा सकती। पूर्व मंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने हमेशा पार्टी हित में काम करते रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर कैप्टन बाबूराम, ओमप्रकाश सुदन, पूर्ण चंद ,चुन्नीलाल शर्मा, देवेंद्र सुदन, प्रमोद भारद्वाज, संजीव सिंह, अमन शर्मा, अमन कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, पुष्य राम, रमेश खरनाल, सुभाष चंद्र वर्मा, ओमप्रकाश सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।