J&K News: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैनिक की सर्विस राइफल से गलती से चली गोली, दो जवान घायल
जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैनिक की सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई। दुर्घटनावश गोली चलने से दो जवान घायल हो गए। सेना ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

राजौरी/जम्मू, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक शिविर के भीतर बुधवार को एक सैनिक की सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से सेना के दो जवान घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंजाकोट इलाके के गलथी में उस समय हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ऑपरेशनल ड्यूटी से लौटने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक अपने हथियार उतार रहे थे।
उन्होंने कहा कि गलती से गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या घायल सैनिकों में वह भी शामिल है जिसके हथियार से गोली चली थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।