Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नियंत्रण रेखा पर पहुंच छात्राओं ने सजाई जवानों की कलाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:16 AM (IST)

    संवाद सहयोगी मेंढर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रक्षा बंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में बड़

    Hero Image
    नियंत्रण रेखा पर पहुंच छात्राओं ने सजाई जवानों की कलाई

    संवाद सहयोगी, मेंढर : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रक्षा बंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न इलाकों में छात्राओं ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों के ठीक सामने पहरा देने वाले भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्राओं ने राखी बांधने के बाद जवानों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। इन छात्राओं, युवतियों का कहना था कि हमारे फौजी भाइयों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे, इसलिए एक दिन पहले ही उन्होंने बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षासूत्र को उनकी कलाई पर बांधा है।

    भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित माडल अकादमी सागरा में छात्राओं ने सीमा पर तैनात राष्ट्रीय राइफल के जवानों के साथ रक्षा बंधन त्योहार मनाया। सेना की तरफ से भी छात्राओं का मुंह मीठा करवाया गया व उन्हें चाय-नाश्ता परोसा गया। अंत में सभी जवानों एवं छात्राओं ने मिल कर एक दूसरे को बधाई दी। छात्राओं का कहना था की देश की सेवा में तैनात हमारे फौजी भाई अपने घरों को नहीं जा सके, इसलिए यहां आकर उन्हें राखी बांधी। सेना के जवान भी इस दौरान काफी भावुक हुए। एबीवीपी ने जवानों के साथ मनाया राखी का त्यौहार :

    संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की किश्तवाड़ शहर इकाई ने वीरवार को सेना शिविर किश्तवाड़ में जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

    नगर इकाई किश्तवाड़ की कार्यकारिणी सदस्य भावना गुप्ता ने कहा कि एक सामाजिक संस्था होने के नाते एबीवीपी ऐसे आयोजन करती रहती है। इससे शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। जवानों के साथ बातचीत करते हुए एबीवीपी ने कहा कि जिस तरह भारतीय सशस्त्र बल देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं, उसी तरह एबीवीपी भी देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को वैचारिक रूप से तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर सिमरनजीत शर्मा ने सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और रक्षा बंधन के इस पावन पर्व पर जवानों को अपने घरों और परिवारों से दूर होने का अहसास नहीं होना चाहिए।