Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाक सीमा पर महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:14 AM (IST)

    संवाद सहयोगी पुंछ भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर पुंछ जिले में भी उत्साह है। सीमावर्ती ि

    Hero Image
    भारत-पाक सीमा पर महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी

    संवाद सहयोगी, पुंछ : भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर पुंछ जिले में भी उत्साह है। सीमावर्ती जिला पुंछ में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर सीमा जन कल्याण समिति की महिलाओं ने सीमा प्रहरियों की कलाई पर राखियां बांधकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर बनी भारतीय सेना की अंतिम चौकी पर पहुंचीं महिलाओं, युवतियों ने रक्षा बंधन का त्योहार जवानों को राखी बांध कर मनाया। वीरवार सुबह जिले के विभिन्न इलाकों की महिलाएं भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों के ठीक सामने पहरा देने वाले भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। राखी बांधने के बाद जवानों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। नियंत्रण रेखा पर जवानों को राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं एवं युवतियों का कहना था कि हमारे फौजी भाइयों की कलाई रक्षा बंधन के दिन सूनी न रहे। फौजी भाई हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात अपने घरों और परिवार से दूर सरहद पर तैनात हैं। इन्हें अहसास न हो कि वो अपने परिवार और घरों से दूर हैं। इसी सोच को लेकर बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षा सूत्र को उनकी कलाई पर बांधा है। वहीं, जवानों ने राखी बांधने वाली बहनों को उपहार देकर वहां से विदा किया और कहा कि हम अपनी बहनों के शुक्रगुजार हैं, जो हमारे साथ त्योहार में शामिल हुईं और परिवारों से दूर रहने के बावजूद हमें घर जैसा महसूस कराया। इस दौरान जवान भी उत्साहित नजर आए। लोगों का कहना था कि जवानों को त्यौहार के मौके पर अपनों से दूर होने की कमी नहीं खलेगी।